खबर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर: रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 4:50 pm
शेयर करें:
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर

खुलासा फर्स्ट, ओरछा।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी ओरछा गुरुवार शाम 5 लाख 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में ओरछा के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। रामराजा मंदिर प्रांगण, रामराजा लोक, कंचना घाट, लक्ष्मी मंदिर और शीश महल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

प्रज्ज्वलन शुरू होते ही रामराजा की नगरी में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर हुई जोरदार बारिश के बावजूद दीपोत्सव का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और आयोजन से जुड़े लोग बारिश के बीच भी डटे रहे।

बारिश थमने के बाद दीपों ने फिर प्रमुख स्थलों को जगमगा दिया। शाम करीब 7 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, श्रद्धालु और पर्यटकों ने सहभागिता की। कंचना घाट पर दीपों की कतारों ने वातावरण को भव्य एवं आध्यात्मिक रूप दिया।

वहीं ऐतिहासिक इमारतों की रोशनी और दीपों की जगमगाहट ने ओरछा की खूबसूरती को और निखार दिया। राज्यसभा सांसद महेश केवट, विधायक अनिल जैन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आबकारी विभाग के आयुक्त श्री दीपक सक्सेना, कलेक्टर जमुना भिड़े, एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिपं रोहन सक्सेना सहित अधिकारियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की।

11 लाख दीपों से रोशन हुआ निवाड़ी जिला... ओरछा ही नहीं पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इसके परिणामस्वरूप जिलेभर में कुल लगभग 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। रामराजा मंदिर से लेकर कंचना घाट, लक्ष्मी मंदिर, शीश महल और रामराजा लोक तक रोशनी दिखाई दी।

सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां... रामराजा लोक परिसर में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से रामराजा लोक पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही भजन, नृत्य, नाट्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।

स्थानीय कलाकारों और स्कूली विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। लाखों दीपों से सजे कंचना घाट और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों का नजारा देर शाम तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बारिश के बीच भी दीपों की रोशनी में सजी रामराजा की नगरी ओरछा का दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशासन के अनुसार ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत आगामी एक माह तक स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

3 minutes ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

10 minutes ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

14 minutes ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

25 minutes ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

40 minutes ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 1 hour ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 1 hour ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 1 hour ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

about 1 hour ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

about 1 hour ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 1 hour ago
विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

about 1 hour ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

about 2 hours ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

about 2 hours ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

about 2 hours ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

about 2 hours ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!