देखिए वीडियो: जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कोहाट।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा आत्मघाती हमला हुआ।
पुलिस लाइंस के पास स्थित मस्जिद के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद के बाहरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और एक दीवार भी ढह गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को
निकालने का अभियान शुरू किया, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विस्फोटकों से भरी गाड़ी गेट से टकराई
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर पुराने पुलिस लाइंस के गेट से टकराया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
घटना के समय मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित
धमाके के बाद बड़ी संख्या में घायलों को कोहाट के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए आपात व्यवस्था सक्रिय की।
घटना के बाद सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और आसपास के इलाके में आवाजाही को भी प्रभावित किया गया।
मुख्यमंत्री ने मांगी घटना की रिपोर्ट
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाली ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रांत के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने भी विस्फोट की निंदा की है।
कोहाट में पहले भी हुआ था बड़ा हमला
कोहाट में इससे पहले भी पुलिस प्रतिष्ठानों के आसपास आतंकी हमले हो चुके हैं। वर्ष 2010 में पुलिस लाइंस के पीछे स्थित एक पुलिस कॉलोनी में रिमोट-कंट्रोल बम विस्फोट हुआ था। उस हमले में करीब 20 लोगों की मौत हुई थी और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
पाकिस्तान में बढ़े आतंकी हमले
पाकिस्तान में 2026 के दौरान आतंकी हिंसा और सुरक्षा अभियानों से जुड़ी घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के मुताबिक, अगस्त 2026 में 199 मिलिटेंट हमले दर्ज किए गए, जबकि जुलाई में 144 हमले हुए थे। यानी एक महीने में हमलों की संख्या में करीब 38% की बढ़ोतरी हुई।
हालांकि, PICSS के अनुसार अगस्त में इन हमलों से जुड़ी मौतें 158 रहीं, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 268 था। यानी हमलों की संख्या बढ़ने के बावजूद अगस्त में हमलों से होने वाली मौतों में कमी दर्ज की गई।
PICSS के जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक उस महीने पाकिस्तान में 87 मिलिटेंट हमले दर्ज हुए थे। ऐसे में कोहाट का ताजा हमला देश में जारी सुरक्षा चुनौती की एक और गंभीर घटना है।
संबंधित समाचार

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!