क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने शुक्रवार को ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
सामान्य श्रेणी के टिकटों की बिक्री 25 सितंबर की सुबह 6 बजे से शुरू होगी।
सिर्फ ऑनलाइन होगी टिकट बिक्री
MPCA के मुताबिक मैच के टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से बेचे जाएंगे। टिकट खरीदने के लिए District by Zomato को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी बनाया गया है।
टिकट District मोबाइल ऐप और District.in वेबसाइट के जरिए खरीदे जा सकेंगे। एक व्यक्ति सिंगल या अलग-अलग कैटेगरी मिलाकर अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा।
टिकट की कीमत में प्रवेश शुल्क, MP Entertainment & Amusement Tax और GST शामिल है। पेमेंट गेटवे, कन्वीनियंस और कूरियर जैसे अतिरिक्त शुल्क अलग से लग सकते हैं।
1000 से 12,500 रुपए तक टिकट
होलकर स्टेडियम में मैच देखने के लिए टिकट की कीमत कैटेगरी के हिसाब से तय की गई है।
ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर: ₹1,000
ईस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर: ₹1,250
ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर: ₹1,400
ईस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम: ₹1,700
वेस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर: ₹1,100
वेस्ट गैलरी सेकंड फ्लोर: ₹1,350
वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर रेगुलर: ₹1,500
वेस्ट गैलरी फर्स्ट फ्लोर प्रीमियम: ₹1,800
साउथ पवेलियन थर्ड फ्लोर: ₹5,500
साउथ पवेलियन लोअर: ₹6,500
साउथ पवेलियन सेकंड फ्लोर: ₹7,500
साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर: ₹8,500
साउथ पवेलियन फर्स्ट फ्लोर फूड बॉक्स हॉस्पिटैलिटी: ₹11,000
साउथ पवेलियन लोअर लाइव हॉस्पिटैलिटी: ₹12,500
MPCA ने टिकटों की ये दरें पहले ही जारी कर दी थीं।
छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए रियायती टिकट
छात्र रियायत श्रेणी के टिकटों के लिए पंजीकरण 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। पंजीकरण कोटा खत्म होने तक या 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक किया जा सकेगा। विशेष रूप से सक्षम दर्शकों के लिए टिकट पंजीकरण भी इसी अवधि में होगा।
दोनों श्रेणियों के लिए पंजीकरण District by Zomato ऐप और District.in वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।
होलकर में भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां T20 मुकाबला
MPCA के अनुसार 11 अक्टूबर का मुकाबला होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पांचवां T20 इंटरनेशनल होगा।
MPCA की मेजबानी में यह छठा T20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। मैच से पहले दोनों टीमों के इंदौर पहुंचने को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
वहीं टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच मैच को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!