किसान पर झपटा तेंदुआ: सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
हाटपीपल्या क्षेत्र के रोजड़ी गांव में शुक्रवार को खेत पर मवेशी चरा रहे एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के मुताबिक, तेंदुए ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और इसके बाद सीने पर बैठकर हमला करने लगा।
2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स
किसान करीब दो मिनट तक तेंदुए से भिड़ते रहे और आखिरकार पूरी ताकत से उसे धक्का देकर खुद को छुड़ाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
सीने, हाथ और कंधे पर आई चोट
हमले में किसान के सीने, हाथ और कंधे पर चोट आई है। उन्हें ग्रामीणों की मदद से पहले गांव लाया गया और फिर देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जमीन पर गिराकर सीने पर बैठ गया तेंदुआ
55 वर्षीय अचपाल सिंह के मुताबिक, वह शुक्रवार को खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुआ उनके पास आया और उन पर झपट पड़ा।
तेंदुए ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके सीने पर बैठ गया। अचपाल ने बताया कि तेंदुए ने दांतों से सीने की तरफ हमला किया, जबकि पंजों से हाथ और कंधे पर वार किए।
अचानक हुए हमले के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और करीब दो मिनट तक तेंदुए से बचने के लिए संघर्ष करते रहे।
धक्का दिया तो जंगल की ओर भागा
किसान ने बताया कि उन्होंने पूरी ताकत लगाकर तेंदुए को धक्का दिया। इसके बाद तेंदुआ उनसे दूर हुआ और जंगल की तरफ भाग गया।
अचपाल के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण उन्हें बाइक से गांव लेकर आए।
इसके बाद कार से देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया।
किसान के सीने, हाथ और कंधे पर चोटें बताई गई हैं।
पहले भी तेंदुए के हमले की बात
ग्रामीणों का कहना है कि रोजड़ी और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक से दो महीने पहले भी एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था, जिसमें वह घायल हुआ था।
लगातार तेंदुआ दिखाई देने की घटनाओं के बाद खेतों में जाने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है।
किसानों का कहना है कि खेत जंगल और झाड़ियों के आसपास होने के कारण उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की
घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने खेतों में जाने वाले किसानों और मवेशी चराने वालों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!