तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर: राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर गईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा
घटना का सीसीटीवी वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मां-बेटी सड़क पर आगे बढ़ रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मार देती है। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर जाती हैं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों की मदद की और इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
मां के सिर और शरीर में चोट
हादसे में कान्यकुब्ज नगर निवासी श्वेता को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके घावों पर टांके लगाए। बच्ची को भी चोट लगी है, हालांकि उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस बोली- हादसे की जानकारी नहीं
मामले को लेकर एरोड्रम पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में घायल मां-बेटी की पहचान और उनकी स्थिति के बारे में आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है।
चालक के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई
फिलहाल हादसे के बाद कार चालक के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट करेगी।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!