सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल: यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्राथमिक उपचार कर अस्पताल भिजवाया, परिजन को दी सूचना
पान मसाला गोदाम का शटर तोड़ा, चोरी रजनीगंधा व तुलसी तंबाकू की पेटियां ले गए आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल थाना क्षेत्र में पान मसाला के गोदाम का शटर तोड़कर अज्ञात बदमाश हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। सुबह गोदाम पहुंचने पर संचालक को चोरी का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र बाशानी निवासी बैराठी कॉलोनी ने शिकायत में बताया कि विकास परिषद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उनका पान मसाला का गोदाम है। वह गोदाम पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला।
शटर उचका हुआ था, जिससे उन्हें चोरी की आशंका हुई। जितेंद्र ने अंदर जाकर देखा तो गोदाम से रजनीगंधा पान मसाला की पत्तियां, तुलसी तंबाकू की दो पेटियां और अन्य अज्ञात पान मसाला गायब मिला। आशंका है कि रात के समय अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर गोदाम में प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक को देख यातायात पुलिस के दो जवानों ने अपनी ड्यूटी के साथ जनसेवक की ड्यूटी भी निभाई। प्राथमिक उपचार के तौर पर पट्टी बांधकर उसके परिजन को सूचना दी व उसे अस्पताल भिजवाया। घायल युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के कारण लगातार रक्तस्राव हो रहा था।
डीसीपी यातायात प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक यातायात व्यवस्था के दौरान आरक्षकद्वय पूरन शाक्यवार और अजय तोमर ने सड़क पर घायल पड़े युवक को देखा। वह खून से लथपथ था और सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जिनसे लगातार खून निकल रहा था।
दोनों जवानों ने पहले घायल को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया। इसके बाद प्राथमिक उपचार करते हुए घायल के सिर और चेहरे के घाव पर पट्टी बांधी। समय पर की गई इस सहायता से रक्तस्राव को रोकने में मदद मिली।
जवानों ने घायल से उसके घर का पता और परिजन का मोबाइल नंबर लेकर उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल रवाना कराया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने यातायात पुलिसकर्मियों की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
वहीं घायल के बेटे ने भी समय पर मदद करने वाले दोनों यातायात जवानों के प्रति आभार प्रकट किया। फिलहाल घायल युवक की हालत ठीक बताई गई है।
संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!