खबर
Top News

पीसीसी चीफ बोले: इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
पीसीसी चीफ बोले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी की मौजूदगी में 19 सितंबर को इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, सरकारी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी और OBC आरक्षण सहित युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

हरीश चौधरी बोले- यह कार्यक्रम नहीं, छात्रों के सवालों का आंदोलन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के सवालों को उठाने वाला आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि देश के छात्रों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है।

चौधरी ने आरोप लगाया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों की ओर से उठाई गई आवाज को दबाने के प्रयास हुए और कई जगह बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लगातार सामने रख रही है।

उन्होंने कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद इंदौर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के छात्रों के सवाल भी इस मंच पर उठाए जाएंगे।

चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में देवास के एक छात्र की मौत का उल्लेख करते हुए कहा कि संबंधित परिवार आज भी न्याय की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया है’
हरीश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि 'संविधान ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है और छात्रों की आवाज सुनना तथा उनके सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है।'

उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए युवाओं की शिक्षा, रोजगार और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

पटवारी बोले- सरकारी विभागों में 1.04 लाख से ज्यादा पद खाली
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 1.04 लाख से अधिक पद खाली हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन पदों पर भर्ती कब होगी।

पटवारी ने कहा कि सरकार के रोजगार पोर्टल पर 27 लाख से अधिक जॉब सीकर्स दर्ज हैं। उनके मुताबिक MPPSC की कई भर्तियां भी लंबे समय से लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा, परिणाम, चयन और नियुक्ति में देरी से युवाओं के महत्वपूर्ण वर्ष प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने PLFS-2025 का हवाला देते हुए दावा किया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं की बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत और शहरी युवाओं में 9.1 प्रतिशत दर्ज की गई है।

पटवारी ने समयबद्ध भर्ती कैलेंडर लागू करने और कौशल विकास के बाद युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।

7,217 सिंगल-टीचर स्कूलों का मुद्दा उठाया
जीतू पटवारी ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 7,217 सिंगल-टीचर स्कूल हैं, जिनमें करीब 2.29 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि ऐसे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। पटवारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा अब शिक्षा, रोजगार, भर्ती और अपने भविष्य पर स्पष्ट जवाब चाहता है।

उमंग सिंघार बोले- शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक भर्ती और युवाओं के अधिकारों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में विद्यार्थियों की मेहनत और उनके सपनों को नुकसान पहुंच रहा है।

सिंघार ने वर्ष 2026-27 के बजट का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा के लिए करीब 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान है, जो बजट का लगभग 0.9 प्रतिशत है। उन्होंने इसे लेकर शिक्षा के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि सरकारी स्कूलों में 72 हजार से अधिक शिक्षक पद खाली हैं और 90 हजार से अधिक बैकलॉग पदों पर भर्ती लंबित है। सिंघार ने अतिथि शिक्षकों के आंदोलन, पैसा एक्ट और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और निजी हितों से जुड़े सवाल लगातार सामने आते रहे हैं।

OBC आरक्षण पर सरकार से मांगा जवाब
उमंग सिंघार ने 27 प्रतिशत OBC आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

सिंघार ने कहा कि OBC वर्ग से जुड़े युवाओं और विद्यार्थियों के लिए आरक्षण तथा रोजगार के अवसर महत्वपूर्ण मुद्दे हैं और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

कार्यक्रम के किराए को लेकर भी सवाल
सिंघार ने आरोप लगाया कि छात्रों के कार्यक्रमों के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से किराया लिया जाता है, जबकि भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर अलग व्यवस्था दिखाई देती है। उन्होंने इस संबंध में सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की।

उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का भी उल्लेख किया और सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। ये सभी आरोप कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।

कांग्रेस बोली- युवाओं के भविष्य से जुड़े हैं मुद्दे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सरकारी भर्ती, परीक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षक भर्ती, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, OBC आरक्षण और युवाओं का पलायन केवल राजनीतिक मुद्दे नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों और युवाओं के भविष्य से जुड़े विषय हैं।

कांग्रेस के मुताबिक, 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और उनके सवाल सरकार के सामने रखे जाएंगे।

ये नेता रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के दौरान CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मौजूद रहे।

इसके अलावा मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, सचिन यादव, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, प्रियव्रत सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी सहित कांग्रेस के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

2 minutes ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

10 minutes ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

27 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

29 minutes ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

33 minutes ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

43 minutes ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 1 hour ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

about 1 hour ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

about 1 hour ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 1 hour ago
विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

about 1 hour ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

about 1 hour ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

about 1 hour ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

about 2 hours ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

about 2 hours ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

about 2 hours ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!