खबर
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार: श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फेसबुक पर अंजीर-बादाम का विज्ञापन देखकर 1500 रुपए में ड्राय फ्रूट मंगाना महिला को महंगा पड़ गया। ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी ने पहले भरोसा जीतने के लिए छोटी रकम वापस की, फिर रिफंड के नाम पर कोड कॉपी-पेस्ट करवाकर महिला के खाते से 91 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।

रकम वापस मांगने पर आरोपी ने एआई की मदद से उक्त रुपए लौटाने का फर्जी स्क्रीनशॉट बनाकर भेज दिया। बैंक खाते में रकम वापस नहीं पहुंची तो महिला को ठगी का पता चला। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक गुरविंदर कौर ने शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को उन्होंने फेसबुक पर श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से अंजीर और बादाम बेचने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने होम डिलीवरी के लिए 1500 रुपए ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। महिला ने राशि भेज दी, जिसके बाद वाट्सएप पर ऑर्डर कन्फर्म होने का मैसेज आया।

11 रुपए लौटाकर भरोसा जीता और... आरोपी ने 12 सितंबर को वाट्सएप कॉल कर खुद को ट्रेडर बताया। उसने कहा कि ऑनलाइन ऑर्डर का भुगतान वापस किया जा रहा है और सामान कैश ऑन डिलीवरी से भेजा जाएगा।

भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने पहले 1 रुपया वापस करने की बात कही और पेटीएम के जरिये 11 रुपए लौटाए। इसके बाद 1500 रुपए वापस करने के नाम पर महिला को एक कोड भेजकर उसे कॉपी-पेस्ट करने को कहा।

आरोपी ने बताया कि 1500 रुपए टाइप करने पर रकम खाते में वापस आ जाएगी। इसके बाद एक और कोड भेजकर 3 हजार रुपए वापस करने का झांसा दिया।

91 हजार लौटाने का फर्जी स्क्रीनशॉट भेजा... आरोपी ने महिला के वाट्सएप पर 91 हजार रुपए वापस करने का स्क्रीनशॉट भेज दिया। स्क्रीनशॉट देखकर महिला को लगा कि रकम वापस कर दी गई है, लेकिन जब बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो कोई रकम जमा नहीं हुई थी।

इसके बाद उसे समझ आया कि आरोपी ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर दोबारा भरोसा कायम करने की कोशिश की है। माजरा समझ में आने पर गुरविंदर ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।

जांच के बाद कनाड़िया पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर और आरोपी से जुड़े बैंक खातों की जानकारी जुटाकर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिफंड के बजाय बैंक खाते से लगातार निकलते गए रुपए
महिला के मुताबिक कोड डालने के कुछ देर बाद उसके खाते से अचानक 45 हजार रुपए कट गए। इसके बाद लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते खाते से कुल 91 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए।

महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। पति ने आरोपी से फोन पर बात कर रुपए वापस करने के लिए कहा तो उसने क्यूआर कोड भेजने की बात कही और दावा किया कि उससे रुपए वापस कर दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार

पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

less than a minute ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

14 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

16 minutes ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

30 minutes ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

38 minutes ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

41 minutes ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

about 1 hour ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

about 1 hour ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 1 hour ago
विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

about 1 hour ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

about 1 hour ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

about 1 hour ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

about 1 hour ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

about 1 hour ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

about 2 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

about 2 hours ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

about 2 hours ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!