‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी: गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए डोम, मंच, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम तैयार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर आयोजकों की ओर से कई नियम तय किए गए हैं।
कार्यक्रम में आने वाले युवाओं और छात्रों को फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। प्रवेश के दौरान गेट पर अपना रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाना होगा। बिना निर्धारित पहचान और रजिस्ट्रेशन के प्रवेश में परेशानी हो सकती है।
इन सामानों पर रहेगी रोक
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर कई वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इनमें बैग, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, लैपटॉप, हेलमेट, ड्रोन, इंजेक्शन, सिगरेट, लाइटर और चाकू शामिल हैं।
आयोजकों ने प्रतिबंधित सामानों की जानकारी देने वाले बैनर भी कार्यक्रम स्थल पर लगाए हैं। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के बाद ही प्रतिभागियों को अंदर जाने दिया जाएगा।
7 एंट्री गेट, VIP और VVIP के लिए अलग प्रवेश
कार्यक्रम स्थल पर कुल 7 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। रीजनल पार्क की ओर से VIP के लिए दो और VVIP के लिए एक अलग गेट रहेगा।
वहीं, छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। मुख्य डोम में भी दोनों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच के सामने दाईं ओर छात्रों और बाईं ओर छात्राओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
राहुल गांधी और कार्यक्रम में शामिल होने वाले कलाकारों के लिए पीछे की ओर से अलग प्रवेश मार्ग रखा गया है।
डोम और मंच तैयार, एंट्री गेट का काम जारी
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य डोम तैयार हो चुका है। मंच भी तैयार है और साउंड सिस्टम की टेस्टिंग की जा चुकी है। मैदान में कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।
आयोजकों के मुताबिक करीब 250 कांग्रेस नेताओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए मैदान के बाहर काउंटर बनाया गया है, जबकि एंट्री गेट तैयार करने का काम जारी है।
मुख्य डोम के अलावा Gen-Z और अन्य प्रतिभागियों के लिए ओपन ग्राउंड भी तैयार किया गया है। यहां करीब 30 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं।
120 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और बाउंसर तैनात
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।
आयोजकों की व्यवस्था के अनुसार 15 पुरुष गार्ड, 15 महिला गार्ड, 30 महिला बाउंसर, 50 पुरुष बाउंसर और 18 ट्रैफिक मार्शल तैनात रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच की जाएगी और प्रतिबंधित सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
राहुल गांधी ने पूछा- ‘कल क्या खिला रहे हो इंदौर?’
इंदौर पहुंचने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इंदौर के खान-पान को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'कल क्या खिला रहे हैं, इंदौर? पोहा, जलेबी या कुछ और।'
इसके बाद सोशल मीडिया पर इंदौर के लोगों ने अलग-अलग व्यंजनों के नाम बताकर जवाब दिए। कुछ यूजर्स ने दाल-बाटी, इंदौरी सेव और सेव-मिक्सचर जैसे विकल्प सुझाए।
मंच पर फीस और रोजगार से जुड़े स्लोगन
कार्यक्रम के मुख्य मंच पर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें ‘घोटालों का घेरा है, तभी भविष्य अंधेरा है’, ‘फीस बढ़ी, मुश्किल हुई पढ़ाई, छात्र पूछें कब होगी सुनवाई?’ और ‘स्कूल है पर पढ़ाई नहीं, डिग्री है पर कमाई नहीं’ जैसे स्लोगन शामिल हैं।
‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इंदौर इसका पांचवां संस्करण है।
राहुल गांधी का संभावित कार्यक्रम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार वे दोपहर करीब 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद होटल रेडिसन जाएंगे।
शाम करीब 6 बजे होटल से रवाना होकर 6.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने का कार्यक्रम बताया गया है। कार्यक्रम के बाद रात करीब 8 बजे उनके रवाना होने का संभावित समय है। हालांकि, यात्रा और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम के समय में बदलाव संभव है।
कार्यक्रम में जाने वालों के लिए जरूरी बातें
-फोटो ID साथ लेकर जाएं।
-गेट पर रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाना होगा।
-बैग और लैपटॉप न लेकर जाएं।
-पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक ले जाने पर रोक है।
-हेलमेट, ड्रोन और अन्य प्रतिबंधित सामान साथ न रखें।
-सिगरेट, लाइटर, चाकू और इंजेक्शन जैसी वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी।
-प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय लेकर पहुंचें।
संबंधित समाचार

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!