स्कूली वैन ने मासूम को कुचला: इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खड़ा था, तभी परिवार के एक बच्चे को लेने पहुंची स्कूली वैन को मोड़ते समय वह उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वैन को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
वैन मोड़ते समय चपेट में आया बच्चा
राऊ पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे रंगवासा क्षेत्र में हुआ। 3 साल का बच्चा घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान परिवार के बड़े पिता के 5 साल के बेटे को लेने स्कूली वैन पहुंची।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने वैन को घर की ओर मोड़ा, इसी दौरान बच्चा वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन तत्काल बच्चे को इलाज के लिए निमेष अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया।
दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान मौत
चोइथराम अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। करीब दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद वैन जब्त, ड्राइवर की तलाश
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद वैन मौके से चली गई थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी भी जुटा रही है। हादसा किस तरह हुआ और ड्राइवर की लापरवाही की क्या भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है।
पिता करते हैं मजदूरी
परिवार के मुताबिक बच्चे के पिता विनोद मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!