यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार: दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट फीस लगाए जाने के विरोध में इंदौर के व्यापारियों का अभियान तेज होता जा रहा है।
शुक्रवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में दुकानों के बाहर विरोध के पोस्टर और बैनर लगाए गए।
कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है, ऐसे में यूपीआई से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त लागत का असर व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।
बैठक भी बुलाई गई
विरोध की आगे की रणनीति तय करने के लिए व्यापारियों के प्रमुख संगठन अहिल्या चेंबर की बैठक भी बुलाई गई है।
बैठक में आंदोलन को आगे किस स्वरूप में ले जाया जाए, इस पर चर्चा होगी।
23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’
इंदौर मध्य क्षेत्र के सघन बाजारों से जुड़े 50 से अधिक व्यापारिक संगठनों ने 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ घोषित किया है।
रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के मुताबिक, इस दिन व्यापारी यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने का अभियान चलाएंगे।
उन्होंने बताया कि दुकानों पर लगे यूपीआई क्यूआर कोड पर काले कपड़े ढंककर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।
व्यापारियों का उद्देश्य यूपीआई के इस्तेमाल को लेकर उपभोक्ताओं और कारोबारियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा बढ़ाना है।
दुकानों के बाहर लगाए विरोध के पोस्टर
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार से अपने अभियान को बाजारों तक पहुंचाना शुरू किया।
दोपहर 1 बजे से अलग-अलग बाजारों में दुकानों के बाहर ‘यूपीआई पर मर्चेंट फीस का विरोध’ लिखे पोस्टर लगाए गए।
एसोसिएशन का कहना है कि अभियान के जरिए व्यापारियों के साथ आम ग्राहकों को भी इस मुद्दे की जानकारी दी जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान
अक्षय जैन ने बताया कि पोस्टर-बैनर के साथ सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा।
इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए व्यापारियों और उपभोक्ताओं तक संदेश पहुंचाने की तैयारी है।
एसोसिएशन ने सोशल मीडिया अभियान के जरिए करीब 10 लाख लोगों तक संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
व्यापारियों का तर्क- डिजिटल भुगतान अब कारोबार का हिस्सा
व्यापारियों का कहना है कि UPI अब सिर्फ भुगतान का विकल्प नहीं रहा, बल्कि रोजमर्रा के व्यापार और आम जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
ऐसे में मर्चेंट फीस का मुद्दा केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं है।
व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य इस विषय पर व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना और आगे की रणनीति को सामूहिक रूप से तय करना है।
अहिल्या चेंबर की बैठक के बाद विरोध के अगले चरण की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!