खबर
Top News

स्नान के दौरान हादसा: शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 सितंबर 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
स्नान के दौरान हादसा

खुलासा फर्स्ट,उज्जैन।
रामघाट के सिद्धाश्रम घाट पर शुक्रवार को शिप्रा नदी में स्नान के दौरान एक श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

युवक को परेशानी में देखकर घाट पर मौजूद तैराक दल के सदस्यों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के समय होशंगाबाद निवासी नीलेश करोसिया शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान करते-करते वह ऐसे हिस्से में पहुंच गए, जहां पानी अधिक गहरा था। तैरना नहीं आने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और डूबने लगे।

आवाज लगते ही नदी में कूदे तैराक
नीलेश को डूबता देखकर मां शिप्रा तैराक दल के राकेश गोंड, भोला कहार और राज कहार तत्काल सक्रिय हुए।

तीनों तैराक नदी में पहुंचे और युवक को पकड़कर सुरक्षित किनारे तक ले आए। समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

नदी से बाहर आने के बाद नीलेश ने तैराक दल के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता था और अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगे थे। मौके पर मौजूद तैराकों की तत्परता से उनकी जान बच सकी।

रामघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात रहता है दल
मां शिप्रा तैराक दल सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के सदस्य रामघाट और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सेवा देते हैं।

समिति के सचिव संतोष सोलंकी ने बताया कि तैराक दल लगातार घाटों पर नजर रखता है, ताकि स्नान के दौरान किसी श्रद्धालु के साथ अनहोनी होने पर तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि शिप्रा में स्नान करते समय सावधानी बरतें और नदी के गहरे हिस्सों में जाने से बचें।

खासकर जिन लोगों को तैरना नहीं आता, उन्हें सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करना चाहिए।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

1 minute ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

6 minutes ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

24 minutes ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

26 minutes ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

35 minutes ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

36 minutes ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

37 minutes ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 1 hour ago
विघ्नहर्ता का स्वागत
Top News

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

about 1 hour ago
करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल
Top News

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

about 1 hour ago
सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
Top News

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

about 1 hour ago
अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

about 1 hour ago
टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न
Top News

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

about 1 hour ago
चार बेटों ने फेरा मुंह
Top News

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

about 1 hour ago
41 लाख की लूट का खुलासा
Top News

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

about 1 hour ago
एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप
Top News

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर
Top News

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

about 2 hours ago
पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज
Top News

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!