स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के एमपी नगर जोन-1 में मेट्रो ब्रिज के पास स्मैक बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 3.53 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई
जब्त सामान की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।
मुखबिर की सूचना पर मैदान में घेराबंदी
क्राइम ब्रांच की टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मेट्रो ब्रिज के पास मैदान में दो युवक मादक पदार्थ लेकर बैठे हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
दोनों के पास मिली स्मैक की पुड़िया
पूछताछ में आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय कार्तिक राजपूत, निवासी हर्षवर्धन नगर और 21 वर्षीय सूरज कुशवाह, निवासी आनंद नगर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान कार्तिक की पैंट की जेब से Redmi मोबाइल फोन और कागज की एक पुड़िया मिली।
वहीं सूरज के पास से Vivo मोबाइल और कागज की एक पुड़िया बरामद हुई। दोनों पुड़ियों की जांच में स्मैक मिली, जिसका कुल वजन 3.53 ग्राम बताया गया है।
ड्राइवर और डिलीवरी बॉय हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार कार्तिक राजपूत नौवीं तक पढ़ा है और निजी ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ एमपी नगर, बागसेवनिया, रातीबड़, श्यामला हिल्स और अयोध्या नगर थानों में चोरी, नकबजनी और लूट सहित 14 अपराध पहले से दर्ज हैं।
दूसरा आरोपी सूरज कुशवाह आठवीं तक पढ़ा है और Blinkit में डिलीवरी का काम करता है।
स्मैक कहां से आई, सप्लाई नेटवर्क की जांच
गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि स्मैक उन्हें कहां से मिली और वे इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाले थे। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।
कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी के जरिए नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!