100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार: तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जावरा (रतलाम)।
रतलाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है। रिंगनोद थाना क्षेत्र की ढोढर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच फोरलेन पर सर्किट हाउस के सामने नाकाबंदी कर ईको कार (MP 09 AX 7430) को रोका।
तलाशी के दौरान कार से MD बरामद होने पर उसमें सवार पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंदौर, खरगोन और बड़वानी जिले के रहने वाले हैं।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईको कार से MD ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद ढोढर चौकी पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर नाकाबंदी की।
पुलिस ने संदिग्ध ईको कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 100 ग्राम MD बरामद हुई। पुलिस ने ड्रग्स के साथ कार भी जब्त कर ली। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इंदौर, खरगोन और बड़वानी के हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी फारुख (33) पुत्र शबदर खान मेवाती, निवासी बामन्दा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन, अरबाज (26) पुत्र कलीम खान पठान, निवासी अग्रवाल कॉलोनी, राऊ, इंदौर, साहिल (25) पुत्र फारूख शेख, निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, चोइथराम मंडी, इंदौर, इमरान (24) पुत्र शकील मंसूरी, निवासी हॉस्पिटल चौक, अंजड़, जिला बड़वानी, शाहरुख (32) पुत्र शौकत रशीद मंसूरी, निवासी फुटला तालाब, अंजड़, जिला बड़वानी हैं।
ड्रग्स कहां से आई, किसे होनी थी सप्लाई?
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से MD के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सौंपा जाना था। जांच में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई
कार्रवाई एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में की गई। टीम में निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, एसआई रघुवीर जोशी, राजेश मालवीय, अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, हर्ष सिंह, राधेश्याम, नरेंद्र सिंह जगावत, आरक्षक शोभाराम शर्मा, रविंद्र सिंह और अनिल शामिल रहे।
संबंधित समाचार

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!