देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड: मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच जुबानी जंग ने अब ‘घंटा’ शब्द को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।
मंत्री के बयान पर रागिनी नायक ने उसी अंदाज में पलटवार किया, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर भाषा की मर्यादा को लेकर निशाना साधा है।
मंत्री ने कहा- राहुल के आने से कांग्रेस को फायदा
राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी के इंदौर आने से फायदा कांग्रेस को ही होगा। उनके इसी बयान पर रागिनी नायक ने पलटवार करते हुए कहा- “भाजपा को घंटा फायदा होगा।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने मंत्री के बयान के अंदाज में ही जवाब देते हुए भाजपा पर तंज कसा। इसके बाद यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
रागिनी नायक का तंज- पहले अपने गिरेबान में झांकें
रागिनी नायक ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी नेता को बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का इंदौर दौरा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद के लिए महत्वपूर्ण है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। कांग्रेस इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटी है।
भाजपा ने रागिनी नायक के बयान पर जताई आपत्ति
रागिनी नायक के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि “मां अहिल्या की नगरी में इस तरह की भाषा एक महिला को शोभा नहीं देती।”भाजपा प्रवक्ता ने इसे सोनिया गांधी की भाषा बताते हुए कांग्रेस से कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी इंदौर आकर Gen-Z को भी इसी तरह की भाषा सिखाएंगे? वहीं, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर सफाई को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री पहले ही अपने बयान पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
छात्रों की गूंज को लेकर आमने-सामने BJP-कांग्रेस
राहुल गांधी का इंदौर दौरा अभी प्रस्तावित ही है, लेकिन उससे पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इसे युवाओं और छात्रों से संवाद का कार्यक्रम बता रही है, जबकि भाजपा लगातार राहुल गांधी के दौरे और कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठा रही है।
इसी बीच नेताओं के तीखे बयानों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। एक ओर विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया, तो दूसरी ओर भाजपा ने रागिनी नायक की भाषा को लेकर कांग्रेस को घेरा है।
घंटा बना सियासी तंज का नया मुद्दा
इंदौर की राजनीति में नेताओं के तीखे बयानों का पुराना इतिहास रहा है। अब राहुल गांधी के दौरे से पहले ‘फायदा’ और ‘घंटा’ जैसे शब्दों को लेकर शुरू हुई बहस ने राजनीतिक विवाद को नया रंग दे दिया है।
कांग्रेस जहां इसे भाजपा के बयान का जवाब बता रही है, वहीं भाजपा इसे भाषा की मर्यादा से जोड़कर निशाना साध रही है। ऐसे में राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने से पहले ही भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासी तापमान बढ़ता नजर आ रहा है।
अब राहुल गांधी के दौरे से किस दल को राजनीतिक फायदा मिलेगा, इसका फैसला आने वाले समय में होगा। फिलहाल इंदौर में कार्यक्रम से पहले ही ‘घंटा’ को लेकर सियासी जंग जरूर शुरू हो गई है।
संबंधित समाचार

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!