500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड: क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

शिकायतकर्ताओं का दावा- क्षेत्रफल बढ़ाने का वैध दस्तावेज विभाग के पास नहीं
नामांतरण, निर्माण अनुमति और तीन मंजिला निर्माण की भी जांच की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के राजस्व रिकॉर्ड में एक संपत्ति का क्षेत्रफल 500 वर्गफीट से बढ़ाकर करीब 1000 वर्गफीट किए जाने के आरोप ने सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता सुशील पचोरिया और योगेश पचोरिया का दावा है कि क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच तक पहुंच चुकी है और करीब 4-5 महीने से जांच चल रही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
विभागीय जवाब से और गहराया मामला
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जांच के दौरान नगर निगम और संबंधित विभागों से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और जानकारी मांगी गई थी। उनका दावा है कि विभागों की ओर से लिखित जवाब में संबंधित संपत्ति के क्षेत्रफल बढ़ाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में मुख्य सवाल यह है कि यदि 500 वर्गफीट से करीब 1000 वर्गफीट क्षेत्रफल किए जाने का कोई दस्तावेज नहीं है, तो रिकॉर्ड में यह बदलाव किस आधार पर और किसकी अनुमति से किया गया?
नामांतरण और निर्माण प्रक्रिया पर भी सवाल
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि मामला केवल संपत्ति के क्षेत्रफल में बदलाव तक सीमित नहीं है। संपत्ति के नामांतरण, खाते में परिवर्तन और निर्माण अनुमति की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
शिकायत के मुताबिक, पहले 1000 वर्गफीट क्षेत्रफल पर निर्माण अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। इस पर आपत्ति भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद मौके पर तीन मंजिला निर्माण किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं ने इन सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच की मांग की है।
राजनीतिक दबाव का भी लगाया आरोप
शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। उनका दावा है कि स्थानीय भाजपा नेताओं के कथित राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल जांच की कार्रवाई धीमी कराने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई कर रहे अधिकारियों पर दबाव बनाने, उन्हें डराने-धमकाने और काम से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
4-5 महीने की जांच के बाद भी उठ रहा प्रश्न
मामले में अब सबसे बड़ा सवाल जांच की गति और कार्रवाई को लेकर है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जांच को करीब चार से पांच महीने हो चुके हैं और संबंधित विभागों से जवाब भी लिए जा चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह स्पष्ट नहीं है।
अब सवाल यह है कि रिकॉर्ड में क्षेत्रफल बढ़ाने का आधार क्या था? यदि बदलाव वैध दस्तावेज के आधार पर किया गया था तो वह दस्तावेज जांच एजेंसियों के सामने क्यों नहीं आया? और यदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो रिकॉर्ड में बदलाव कैसे हुआ?
संबंधित समाचार

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!