16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म: शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से फोन पर बातचीत की।
8 सितंबर को अभ्यर्थियों और शिक्षा मंत्री की बैठक
फोन पर बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों की मांगों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया जा चुका है।
चर्चा के बाद मंगलवार, 8 सितंबर को वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा मंत्री की संयुक्त बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।
दिग्विजय सिंह भी इस बैठक में अभ्यर्थियों के साथ शामिल होंगे। बैठक में पद वृद्धि समेत अन्य मांगों के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद दिग्विजय सिंह ने अभ्यर्थियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
8,720 पदों में 2,901 पर ही हुई नियुक्ति
अभ्यर्थियों के मुताबिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 के तहत 8,720 पद विज्ञापित किए गए थे। पहली काउंसलिंग के जरिए इनमें से सिर्फ 2,901 पदों पर नियुक्तियां दी गईं, जबकि शेष 5,819 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के कारण कई उम्मीदवार अब आयु सीमा पार करने की स्थिति में हैं। ऐसे में मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में ही अतिरिक्त पद शामिल करने की मांग की जा रही है।
15 हजार नए शिक्षक पदों को भर्ती में जोड़ने की मांग
आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि बजट सत्र में मंजूर किए गए 15 हजार अतिरिक्त शिक्षक पदों को वर्ग-2 और वर्ग-3 की वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
अभ्यर्थियों का तर्क है कि यदि इन पदों को मौजूदा भर्ती में समायोजित किया जाता है तो नई परीक्षा आयोजित करने में लगने वाले समय और सरकारी संसाधनों की बचत होगी। साथ ही लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे पात्र अभ्यर्थियों को भी राहत मिल सकती है।
अब सभी की नजरें 8 सितंबर को होने वाली शिक्षा मंत्री और शिक्षक अभ्यर्थियों की बैठक पर हैं। इसी बैठक में पद वृद्धि और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार के रुख की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!