खबर
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश: नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 सितंबर 2026, 5:17 pm
शेयर करें:
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश

पुलिस के सामने चौंकाने वाले नामों का खुलासा, जांच जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क सिंहासा में कोकीन के साथ पकड़ाई नाइजीरियन महिला के दो और साथियों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर का धनाढ्य वर्ग कोकीन का नशा करना बहुत पसंद करता है।

पुलिस की पूछताछ में कुछ ऐसे सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें शहर के बड़े कॉलोनाइजर, बिल्डर और कुछ रसूखदार भी शामिल हैं। पुलिस अब सबूत जुटाकर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

उल्लेखनीय है कि चंदन नगर पुलिस ने 57.18 ग्राम कोकीन के साथ नाईजीरियन युवती इम्युनल जॉय को गिरफ्तार किया था। बाद में इसकी निशानदेही पर मुंबई के नाला सोपारा से युगांडा मूल की महिला नेकेजेव और नाइजीरियन युवक डेमिनेल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मोबाइल से मिले संपर्क और पूछताछ में हुए खुलासे ने पुलिस को चौंका दिया है।

शहर के धनाढ्य वर्ग के कुछ सफेद पोश लोग कोकीन का नशा करना पसंद करते हैं। इन्हीं लोगों के लिए कोकीन लेकर नाइजीरियन युवती इंदौर आई थी। हालांकि, युवती का काम सिर्फ पार्सल बताए ठिकाने पर पहुंचाकर वापस लौटना था। बाद में पार्सल इंदौरी ड्रग्स डीलर कलेक्ट करता और ऑर्डर के आधार पर शहर के सफेदपोश ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपए प्रतिग्राम के हिसाब से सप्लाई करता।

पुलिस को शहर के कुछ ऐसे सफेदपोश लोगों के नाम मिले हैं, जिनमें शहर के बड़े बिल्डर, कॉलोनाइजर शामिल हैं। वहीं पुलिस उस इंदौरी डीलर के गिरेबान तक पहुंचने में है, जिसके बाद कई बड़े सफेदपोश लोगों के नाम स्पष्ट रूप से सामने आ जाएंगे।

इधर, पुलिस ने जो युगांडा मूल की महिला नेकेजेव और नाइजीरियन युवक डेमिनेल को गिरफ्तार किया है। दोनों को इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों जॉय के संपर्क में थे और दोनों के ही मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के हिस्से होने की आशंका है।

जॉय के मोबाइल में मिले कई संदिग्ध नंबर
जॉय की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल से मिले संपर्क और पूछताछ में सामने आई जानकारियों को पुलिस ने जांच का आधार बनाया। जॉय और मुंबई में पकड़े गए दोनों आरोपियों के बीच किस तरह का संपर्क था और कोकीन की सप्लाई में उनकी वास्तविक भूमिका क्या है उसकी भी पुलिस बारीकी से जांच कर रही हैं।

वही पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इंदौर में कोकीन की डिलीवरी के लिए जॉय को वॉट्सऐप कॉल के जरिए निर्देश मिलते थे। अगस्त में उसके तीन बार इंदौर आने की जानकारी पुलिस को मिली है। सूत्रों के मुताबिक निपानिया क्षेत्र की रबाडा होटल की पार्किंग में डिलीवरी किए जाने की बात जांच में सामने आई है। हालांकि, पुलिस को वहां से कोई फुटेज नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, जॉय को पैकेट किसी तय स्थान पर छोड़कर वहां से निकल जाने के निर्देश दिए जाते थे। उसे पैकेट लेने वाले व्यक्ति से सीधे संपर्क नहीं करना होता था।

मुख्य सप्लायर से नहीं मिलने दिया जाता था
जांच में यह भी सामने आया कि जॉय को कोकीन सीधे किसी मुख्य सप्लायर से नहीं मिलती थी। कथित एजेंट के जरिए उसे मादक पदार्थ उपलब्ध कराया जाता था। इसके बाद उसे इंदौर में डिलीवरी की जगह की जानकारी दी जाती थी।

जिसके चलते उसके बस से मुंबई से इंदौर आने के बाद लोक परिवहन के साधन पहले से ही बुक कर दिए जाते थे। पुलिस अब इस पूरी सप्लाई चेन में एजेंट की भूमिका, मुंबई से इंदौर तक माल पहुंचाने वाले लोगों और स्थानीय स्तर पर इससे जुड़े संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

इधर, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कुछ अन्य साथियों के नाम और ठिकानों के बारे में भी पुलिस को इनपुट मिले हैं। पुलिस इनकी पहचान और लोकेशन की पुष्टि कर तलाश में जुटी है। अब जांच का फोकस इंदौर में कोकीन लेने वाले लोगों तक पहुंचने पर है। पुलिस यह पता कर रही है कि होटल की पार्किंग में हुई कथित डिलीवरी के पीछे कौन लोग थे और शहर में नेटवर्क के स्थानीय संपर्क कौन हैं।

साथ ही उस कथित नाइजीरियन सरगना की भूमिका भी जांची जा रही है, जिसके भारत आकर वापस जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस के मुताबिक, जॉय का रिमांड दो दिन बढ़ाया गया है, जबकि मुंबई से गिरफ्तार नेकेजेव और डेमिनेल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस नेटवर्क की सप्लाई चेन, मुंबई कनेक्शन और इंदौर में जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

about 2 hours ago
दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

about 3 hours ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

about 3 hours ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

about 3 hours ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

about 4 hours ago
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

about 4 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

about 4 hours ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

about 4 hours ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

about 4 hours ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

about 4 hours ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

about 5 hours ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

about 5 hours ago
चाकू मारकर नाबालिग की हत्या
Top News

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!