म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

8 राज्यों से दर्जनों शिकायतों में सामने आया कनेक्शन; साइबर सिंडिकेट की तलाश जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपना बैंक खाता और उससे लिंक सिम साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का बैंक खाता म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था और इसी खाते से देश के अलग-अलग राज्यों में की गई साइबर धोखाधड़ी की रकम का लेन-देन किया जा रहा था।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी लक्की परमार निवासी तिलक नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीकॉम स्नातक है और फीनिक्स मॉल के गेम जोन में क्लिक्ट्रा कंपनी में काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से डीसीबी बैंक का म्यूल अकाउंट और उससे लिंक मोबाइल सिम से संबंधित सामग्री जब्त की है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, न्यू पलासिया स्थित डीसीबी बैंक शाखा के एक खाते की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खाते को लेकर अलग-अलग राज्यों से साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज थीं। इनमें पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की शिकायतें शामिल हैं।
जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने बैंक खाते को म्यूल अकाउंट के तौर पर उपलब्ध कराया था। इसी खाते से लिंक मोबाइल नंबर की सिम भी उसके नाम पर थी और बैंकिंग लेन-देन के दौरान आने वाले ओटीपी इसी नंबर पर प्राप्त होते थे। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत की।
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, I4C (इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर), गृह मंत्रालय, एनसीआरपी और साइबर क्राइम पोर्टल से मिले संदिग्ध म्यूल खातों के डेटा के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खाते का इस्तेमाल सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों में चल रहे साइबर फ्रॉड से जुड़े नेटवर्क में किया जा रहा था। खाते में आने वाली रकम और उसके आगे हुए ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है।
नेटवर्क के दूसरे किरदारों की तलाश
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उसने बैंक खाता और सिम किसके कहने पर उपलब्ध कराया था और खाते में आने वाली रकम को आगे किन खातों में ट्रांसफर किया गया। क्राइम ब्रांच का मानना है कि मामले में अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर साइबर फ्रॉड के अंतरराज्यीय नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!