खबर
Top News

पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार: अलग मकान और परिवार छोड़ने का बनाती थी दबाव; सुसाइड नोट से खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 10:16 pm
शेयर करें:
पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, बीना।
खुरई देहात थाना क्षेत्र के तेवरी गांव में 37 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी मकान खरीदने और परिवार से अलग रहने को लेकर पति पर लगातार दबाव बनाती थी और उसे प्रताड़ित करती थी। पुलिस ने जांच और मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। बुधवार शाम उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

घटना 19 जुलाई की है। मृतक सुरेंद्र अहिरवार इंदौर में मजदूरी करता था और घटना से तीन दिन पहले ही अपने गांव तेवरी लौटा था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने पत्नी से परेशान होने की बात लिखी थी।

एक साल से मायके में रह रही थी पत्नी
मृतक के पिता रामशाह अहिरवार के मुताबिक, सुरेंद्र की पत्नी करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। परिवार की ओर से कई बार बुलाने के बावजूद वह वापस नहीं आ रही थी।

आरोप है कि वह सुरेंद्र पर परिवार से अलग रहने और अलग मकान खरीदने का दबाव बनाती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना के दिन अनजान व्यक्ति के साथ घर आने का आरोप
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को परिवार के सदस्य खेत पर गए थे। इस दौरान सुरेंद्र अपने तीन बच्चों के साथ घर पर था।

आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी एक अन्य व्यक्ति के साथ घर पहुंची और अलमारी की चाबी मांगी। सुरेंद्र ने चाबी देने से इनकार किया तो विवाद हो गया।

परिजन का आरोप है कि पत्नी और उसके साथ आए व्यक्ति ने सुरेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवर और नकदी निकालकर ले गए।

कुछ देर बाद फंदे पर मिला युवक
परिजन के मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद सुरेंद्र काफी आहत था। बाद में उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

जांच के बाद पत्नी पर केस, भेजा जेल
पुलिस ने सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 13 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 13 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 14 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 14 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 14 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 14 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 15 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 15 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 15 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 15 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 15 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 15 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 15 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!