खबर
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें: इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 3:26 pm
शेयर करें:
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में शराब कारोबार का गणित अब पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। एक तरफ प्रदेश में शराब के ठेके लगातार बढ़ी कीमतों पर दिए जा रहे हैं, दूसरी तरफ बाजार में शराब की वास्तविक खपत उतनी नहीं है, जितनी ठेकेदारों को अपना कारोबार चलाने के लिए जरूरी है।

गुजरात में अवैध सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय
ऐसे में अतिरिक्त शराब की गुजरात में अवैध सप्लाई का नेटवर्क सक्रिय होने के मामले भी सामने आ रहे हैं। देवास में शराब तस्करी रोकने के दौरान टीआई दिलीप पुरी की मौत ने इस पूरे कारोबार और आबकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

20 हजार करोड़ के ठेके, आखिर कहां खप रही शराब?
वित्तीय वर्ष 2026-27 में मध्य प्रदेश के शराब ठेके करीब 20 हजार करोड़ रुपये में दिए गए हैं। पिछले साल की तुलना में इनमें लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि बताई जा रही है। बीते वर्षों में लाइसेंस फीस लगातार बढ़ी है और पांच साल में यह करीब दोगुनी हो चुकी है।

ठेकेदारों के सामने चुनौती यह है कि उन्हें हर महीने निर्धारित लाइसेंस फीस जमा करनी होती है। इसके साथ बैंक गारंटी की शर्त भी लागू रहती है। फीस जमा नहीं करने पर डिफॉल्टर होने और दुकान की दोबारा नीलामी जैसी कार्रवाई का जोखिम रहता है।

खपत कम, लेकिन शराब उठाना जरूरी
ठेकेदारों को अपने लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित न्यूनतम उठाव के अनुसार वेयरहाउस से शराब उठानी पड़ती है। लेकिन बाजार में वास्तविक बिक्री कम होने पर अतिरिक्त स्टॉक उनके लिए आर्थिक बोझ बन जाता है। इसी अतिरिक्त शराब को लेकर गुजरात कनेक्शन की चर्चा है।

आरोप है कि गुजरात में शराबबंदी के कारण वहां अवैध बाजार में शराब ऊंची कीमतों पर बिकती है। जिन ठेकेदारों के संपर्क तस्करी नेटवर्क से हैं, वे अतिरिक्त स्टॉक गुजरात भेजकर मुनाफा कमाते हैं।

इंदौर में रोज 6 करोड़ की बिक्री का गणित
इंदौर में शराब के ठेके करीब 2100 करोड़ रुपये में दिए गए है। जिले में लगभग 175 शराब दुकानें हैं। इस हिसाब से ठेके की लागत निकालने के लिए रोजाना करीब 6 करोड़ रुपये की बिक्री का गणित बैठता है।

इसके मुकाबले इंदौर में प्रतिदिन शराब की औसत खपत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यानी ठेकेदारों के सामने बिक्री और लाइसेंस लागत के बीच बड़ा अंतर है। इसी वजह से शराब की अवैध सप्लाई और कम कीमत पर बिक्री जैसे मामले सामने आने की बात कही जा रही है।

गुजरात जा रहे ट्रक को रोकने में शहीद हुए टीआई
देवास के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी शराब तस्करी से जुड़े एक ट्रक को रोकने पहुंचे थे। आरोप है कि ट्रक हरदा की शराब दुकान से शराब लेकर गुजरात की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से टीआई दिलीप पुरी की मौत हो गई।

इस घटना ने शराब तस्करी के नेटवर्क और उसे रोकने में पुलिस के सामने आने वाले जोखिम को उजागर किया है।

जिनकी गुजरात में पहुंच नहीं, वे सस्ते में बेच रहे शराब
शराब कारोबार में सामने आ रही दूसरी समस्या कम कीमत पर बिक्री की है। आरोप है कि जिन ठेकेदारों के पास गुजरात में सप्लाई का नेटवर्क नहीं है, उनमें से कुछ अपना अतिरिक्त स्टॉक दूसरे कारोबारियों को कम कीमत पर बेच रहे हैं।

वहीं कुछ दुकानदार निर्धारित न्यूनतम बिक्री मूल्य से भी कम कीमत पर शराब बेच रहे हैं। आबकारी नियमों के तहत निर्धारित न्यूनतम कीमत से कम पर बिक्री भी कार्रवाई का आधार बन सकती है। इंदौर में ऐसी दुकानों के खिलाफ मामले दर्ज होने और लाखों रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।

जहरीली शराब कांड में इंदौर के कासलीवाल पिता-पुत्र गिरफ्तार
देवास के चांदना जहरीली शराब कांड में भी इंदौर का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस के आरोपों के मुताबिक, शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए केमिकल की सप्लाई कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल की दुकान से हुई थी। इस मामले में आनंद कासलीवाल और उनके बेटे अमन को देवास पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

टीआई की मौत के मामले में भी इंदौर कनेक्शन
खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की मौत से जुड़े मामले में पुलिस ने राहुल जायसवाल को पकड़ा है। वे टिमरनी-खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रभारी हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, टिमरनी की शराब दुकानों में राहुल जायसवाल की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इंदौर के मनीष जायसवाल और अहमदाबाद के मोहिन जायसवाल की भी 30-30 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई गई है, जबकि पाटेंद्र जायसवाल की 10 प्रतिशत भागीदारी बताई गई है।

आबकारी नीति और शराब तस्करी के बीच संबंध की जांच जरूरी
मध्य प्रदेश में बढ़ते शराब ठेकों, वास्तविक खपत, न्यूनतम उठाव, कम कीमत पर बिक्री और गुजरात में अवैध सप्लाई के आरोपों ने आबकारी व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े किए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ठेकों की बढ़ती कीमत और बिक्री के दबाव के कारण अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है? क्या आबकारी विभाग के पास दुकानों से उठाई गई शराब और उसकी वास्तविक बिक्री का प्रभावी हिसाब है? और क्या गुजरात भेजे जा रहे स्टॉक की सप्लाई चेन की जांच की जा रही है?

टीआई दिलीप पुरी की मौत और देवास के जहरीली शराब मामले के बाद इन सवालों के जवाब तलाशना जरूरी हो गया है।

संबंधित समाचार

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

2 minutes ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

9 minutes ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

15 minutes ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

22 minutes ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

29 minutes ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 1 hour ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

about 2 hours ago
जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर
Top News

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

about 2 hours ago
यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप
Top News

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

about 2 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

about 3 hours ago
न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ
Top News

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!