वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला: जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात डायल-112 पर श्रीराम मंदिर, विजयनगर क्षेत्र से सूचना मिली थी कि एक युवक अपने कमरे में खुद को बंद कर चाकू लेकर हंगामा कर रहा है। वह जोर-जोर से चिल्ला रहा है और आसपास मौजूद लोगों को वहां से भागने के लिए कह रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी राजपाल सेंधव मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि हंगामा कर रहे युवक का नाम जितेंद्र (पिता सुरेंद्र रघुवंशी) है। वह मूल रूप से रायसेन का रहने वाला है और इंदौर में किराए के मकान में रहता है। युवक ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर रखा था। उसके हाथ में चाकू होने के कारण आसपास के लोग भी दहशत में थे।
समझाने पर भी नहीं खोला दरवाजा, पुलिस को तोड़ना पड़ा कमरा
पुलिसकर्मियों ने कमरे के बाहर से जितेंद्र को काफी समझाने की कोशिश की और दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं हुआ। लगातार समझाइश के बावजूद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद आरोपी की बहन पूजा ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जितेंद्र ने उसे भी चाकू दिखाकर डराना शुरू कर दिया। युवक के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश की।
पुलिसकर्मी की पीठ पर चाकू से किया वार
इसी दौरान आरोपी जितेंद्र ने अचानक पुलिसकर्मी राजपाल सेंधव पर चाकू से हमला कर दिया। उसने जवान की पीठ पर वार किया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू में कर लिया।
घायल राजपाल सेंधव को तत्काल उपचार के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ पुलिसकर्मी पर हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
पड़ोसियों की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपी के कमरे में हंगामा करने और चाकू लेकर लोगों को डराने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी थी। इसके बाद डायल-112 की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!