खबर
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 3:44 pm
शेयर करें:
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट स्थित आदिवासी विकास विभाग में मंगलवार को टीम ने दबिश देकर कर्मचारी ललित अहिरवार को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस एवज में मांगी थी रिश्वत
आरोपी एक ठेकेदार की टेंडर निरस्त होने के बाद जमा की गई ईएमडी (EMD) राशि वापस करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पकड़े जाने के डर से रिश्वत की रकम कूलर के नीचे छिपा दी, लेकिन टीम ने उसे भी बरामद कर लिया।

28 हजार रुपए की ईएमडी लौटाने के लिए मांगे 4 हजार
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता सौरभ मिश्रा ने नवेगांव में छात्रावास की बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए टेंडर भरा था। किन्हीं कारणों से टेंडर निरस्त हो गया, जिसके बाद उनकी 28 हजार रुपए की ईएमडी राशि वापस होनी थी।

आरोप है कि विभाग में पदस्थ कर्मचारी ललित अहिरवार इस राशि को रिलीज कराने और प्रक्रिया पूरी करने के बदले 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता पिछले करीब डेढ़ महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था।

लोकायुक्त की दबिश देख कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा
लगातार परेशान होने के बाद सौरभ मिश्रा ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की। टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

मंगलवार को जैसे ही लोकायुक्त टीम ने विभाग में कार्रवाई शुरू की, आरोपी को इसकी भनक लग गई। बताया जा रहा है कि उसने रिश्वत की रकम से भरा लिफाफा बचने के लिए तुरंत कूलर के नीचे छिपा दिया। हालांकि, सतर्क टीम ने तलाशी के दौरान लिफाफा बरामद कर लिया।

केमिकल टेस्ट में रंगीन हुए आरोपी के हाथ
रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी के हाथों का फिनॉल्फ्थेलीन केमिकल टेस्ट किया। परीक्षण में उसके हाथों पर रंग आ गया। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।

कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी ललित अहिरवार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

5 minutes ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

11 minutes ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

18 minutes ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

25 minutes ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 1 hour ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला
Top News

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें
Top News

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल

about 2 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी ने निभाया वादा तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की खुशखबरी:लंबे समय से परेशानी झेल रही छात्रा का सफल इलाज

about 2 hours ago
जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर
Top News

जिनके हाथों से रोशन होते हैं हजारों घर:उनके अपने आंगन में रहता है अभावों का अंधेरा

about 2 hours ago
यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप
Top News

यह वीडियो देखकर आंसू नहीं रोक पाएंगे आप:दिवंगत टीआई के शव के पास बेटे का रुदन-पापा उठ जाओ...; पत्नी बोलीं- आपने दो दिन से कुछ खाया नहीं

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर; पति-पत्नी और दामाद की मौत

about 2 hours ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:23 हजार करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी; 15 नए सैटेलाइट टाउन बनेंगे, धान पंजीयन की तारीख बढ़ी

about 2 hours ago
न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ
Top News

न कोई वैध अनुमति न नक्शा पास हुआ:अवैध भवन निर्माणकर्ता का दावा; जिम्मेदारों की कर चुका हूं जेबें गर्म

about 2 hours ago
संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा
Top News

संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा:पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सुनी हर पीड़ित की बात; दिए उचित निराकरण के दिशा-निर्देश

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!