इस विमान को क्यों डायवर्ट करना पड़ा: यात्रियों की हुई घंटों फजीहत; अन्य फ्लाइट्स का क्या हाल हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर सोमवार शाम एक तकनीकी और मौसम से जुड़ी स्थिति के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-2014) निर्धारित समय पर पहुंचने के बावजूद लैंडिंग नहीं कर सकी और अंततः उसे अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट रोजाना शाम 4:35 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन सोमवार को यह करीब 5 बजे शहर के एयरस्पेस में पहुंची। विमान में 163 यात्री सवार थे। पायलट ने लैंडिंग का पहला प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण विमान को सुरक्षित रूप से उतारना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद विमान को दोबारा हवा में ले जाया गया।
कुछ समय तक विमान ने आसमान में चक्कर लगाए, लेकिन इस दौरान रनवे पर अन्य विमानों की आवाजाही जारी रहने के कारण उसे तुरंत लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। इसी बीच ईंधन का स्तर कम होने लगा और प्रतीक्षा का समय बढ़ता देख पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट करने का निर्णय लिया। शाम 5:17 बजे विमान को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
अहमदाबाद पहुंचने के बाद विमान में रिफ्यूलिंग की गई। इधर इंदौर में मौसम साफ होने और रनवे उपलब्ध होने के संकेत मिलने पर फ्लाइट को पुनः रवाना किया गया। यह विमान शाम करीब 7:30 बजे अहमदाबाद से उड़ा और रात 8:30 बजे इंदौर पहुंचा।
फ्लाइट के विलंब का असर इसकी वापसी यात्रा पर भी पड़ा। इंदौर से बेंगलुरु जाने वाली इसी फ्लाइट को तय समय से करीब चार घंटे देरी से रात 9 बजे रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के चलते आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!