पूर्व मुख्यमंत्री ने महापौर को क्यों कहा धन्यवाद: राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इस मामले में कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने स्वयं उन्हें फोन कर धन्यवाद दिया।
इस पहल के चलते जताया आभार
दिग्विजय सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव को फोन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कार्रवाई की मांग उठाने के लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। सिंह ने कहा कि इस पहल के चलते उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
महापौर बोले-आपकी बात भी पूरी तरह सुनी जाएगी
इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जवाब देते हुए कहा कि वे अपनी बात किसी भी न्यायालय, यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय किसी भी मामले में सभी पक्षों को सुने बिना कोई निर्णय नहीं देता, इसलिए उनकी बात भी पूरी तरह सुनी जाएगी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने पुनः धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सुनवाई में देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि मामले में समय की संवेदनशीलता थी और चार बजे के बाद याचिका का महत्व समाप्त हो जाना था, तो सुनवाई अगले दिन के लिए क्यों टाली गई। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार, केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर भी तीखी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
महापौर ने की थी अवमानना कार्रवाई की मांग
दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग करना एक पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।
कांग्रेस नामांकन सही तरीके से भरवाने में विफल रही
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने उम्मीदवार का नामांकन सही तरीके से भरवाने में विफल रही और अब न्यायपालिका पर सवाल उठा रही है। महापौर ने इस बयान को न्यायालय की अवमानना बताते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई करने की मांग भी की थी।
विवाद राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय
दिग्विजय सिंह और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच हुई इस फोन वार्ता के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर कांग्रेस इसे अपनी बात रखने का अवसर बता रही है, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि न्यायपालिका पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के खिलाफ है। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट संबंधी टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!