भोपाल में हॉकी का महासंग्राम: 6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में एक ओर हॉकी के मैदान पर 6 एशियाई देशों की महिला खिलाड़ी जीत के लिए दमखम दिखाएंगी, तो दूसरी ओर विदेशी मेहमानों को प्रदेश के गांवों की मिट्टी की सौंधी खुशबू, लोककलाओं और सदियों पुरानी शिल्प परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 को यादगार बनाने के लिए नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में विशेष 'खेल गांव' तैयार किया जा रहा है। यहां मध्यप्रदेश के ग्रामीण जीवन की ऐसी झलक दिखाई देगी, जिसमें कलाकारों का हुनर, पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक संस्कृति जीवंत नजर आएगी।
19 से 28 नवंबर तक हॉकी का रोमांच, छह देशों की टीमें दिखाएंगी दम
भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 150 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। इस दौरान भोपाल एशियाई महिला हॉकी के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।
आयोजन के जरिए मध्यप्रदेश को अपनी खेल सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक विरासत दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
मिट्टी के बर्तन बनते देखेंगे विदेशी खिलाड़ी, शिल्पकार दिखाएंगे हुनर
खेल गांव का सबसे खास आकर्षण मध्यप्रदेश के पारंपरिक गांवों की जीवंत झलक होगी। यहां केवल हस्तशिल्प की प्रदर्शनी नहीं लगेगी, बल्कि कलाकार और शिल्पकार अपनी कला का सजीव प्रदर्शन भी करेंगे।
विदेशी मेहमान अपनी आंखों के सामने मिट्टी को बर्तनों का आकार लेते देख सकेंगे। पारंपरिक हस्तनिर्मित वस्तुओं और पीढ़ियों से चली आ रही कारीगरी को भी करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आने वाले शिल्पकार अपनी कलाकृतियों के निर्माण की प्रक्रिया बताएंगे। इससे विदेशी खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को स्थानीय कलाकारों से सीधे संवाद करने तथा मध्यप्रदेश की ग्रामीण परंपराओं को समझने का मौका मिलेगा।
खेल के साथ लोक कलाकारों को मिलेगा दुनिया के सामने आने का मौका
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के बहाने मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों और शिल्पकारों को भी बड़ा मंच मिलने जा रहा है। खेल गांव में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कलाओं और ग्रामीण जीवनशैली को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य विदेशी मेहमानों को मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराना और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। खेल गांव में आने वाले अतिथि उन परंपराओं को करीब से जान सकेंगे, जिन्हें ग्रामीण समुदाय और शिल्पकार परिवार पीढ़ियों से संजोए हुए हैं।
मैदान में हॉकी की जंग, बाहर दिखेगा मध्यप्रदेश की संस्कृति का रंग
हॉकी की समृद्ध परंपरा वाले भोपाल के लिए यह प्रतियोगिता खेल और संस्कृति का अनूठा संगम साबित होने जा रही है।
एक ओर एशिया की प्रमुख महिला हॉकी टीमें मैदान पर अपनी रफ्तार, कौशल और रणनीति से दर्शकों का रोमांच बढ़ाएंगी, वहीं दूसरी ओर खेल गांव में मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन और हस्तशिल्प की रंगीन दुनिया सजेगी।
इस आयोजन के जरिए भोपाल की आधुनिक खेल अधोसंरचना को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!