व्यापारी से लाखों की लूट: बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रतलाम-इंदौर फोरलेन बायपास पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने इंदौर के कन्फेक्शनरी व्यापारी से 8 लाख 15 हजार 510 रुपये लूट लिए।
व्यापारी और उनका ड्राइवर महिंद्रा शोरूम के सामने टॉयलेट करने के लिए रुके थे।
रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए
इसी दौरान बदमाश कार में रखा नकदी से भरा बैग लेकर भागने लगे।
व्यापारी और ड्राइवर ने पीछा कर बदमाशों से बैग वापस छीन लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया।
पत्थर से कार का कांच फोड़ा और व्यापारी से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना में व्यापारी और ड्राइवर दोनों घायल हुए हैं।
पांच जिलों में कलेक्शन कर इंदौर लौट रहा था व्यापारी
इंदौर की बैराटी कॉलोनी में गुरुद्वारे के पास रहने वाले व्यापारी हर्षित सिंधी पिता नरेंद्रचंदाना सिंधी ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
हर्षित गोली, बिस्किट और चॉकलेट के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनका रतलाम, नीमच, मंदसौर, जावरा, कुक्षी, मनावर और अलीराजपुर सहित कई स्थानों पर कारोबार है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, हर्षित 17 नवंबर को ड्राइवर गजेंद्र भिड़े के साथ दोस्त की कार क्रमांक MP 09 DJ 9076 से इंदौर से निकले थे।
रतलाम में दुकानदारों से नकदी कलेक्शन करने के बाद नीमच पहुंचे। वहां से वसूली कर रात में मंदसौर गए।
रास्ते में मक्खन के ढाबे पर खाना खाया और मंदसौर के बसेर होटल में रात बिताई। अगले दिन 18 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे मंदसौर में दुकानदारों से कलेक्शन किया।
इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हुए। रात में जावरा में व्यापारी दोस्तों के साथ होटल में भोजन करने के बाद रतलाम होते हुए इंदौर लौट रहे थे।
कार से बैग निकालकर भागे, व्यापारी ने पीछा कर पकड़ा
हर्षित के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11.15 बजे वे रतलाम फोरलेन बायपास पर महिंद्रा शोरूम के सामने रुके थे। व्यापारी और ड्राइवर दोनों कार से बाहर खड़े थे।
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पहुंचे और कार में रखा नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग निकालकर भागने लगे।
बदमाशों को भागते देख हर्षित उनके पीछे दौड़े और पकड़ लिया। इस दौरान जमकर छीना-झपटी हुई। ड्राइवर गजेंद्र भी मदद के लिए पहुंच गए।
दोनों ने बदमाशों से बैग वापस छीन लिया और कार में रख दिया। इस बीच व्यापारी ने बदमाशों की मोटरसाइकिल को धक्का दिया, जिससे वह गिर गई।
दोबारा लौटे बदमाश, पत्थर से कार का कांच फोड़कर लूटे रुपये
पहली कोशिश नाकाम होने के बाद बदमाश वहां से हट गए, लेकिन कुछ ही देर में दोबारा लौट आए।
आरोप है कि उन्होंने पत्थर से कार का कांच फोड़ दिया और व्यापारी के साथ मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
छीना-झपटी और हमले में हर्षित के सिर, हाथ और पैरों में चोट आई है। वहीं, ड्राइवर गजेंद्र के सिर और बाएं पैर में चोट लगी है।
लूटे गए बैग में 8 लाख 15 हजार 510 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे।
कलेक्शन के दौरान से पीछा कर रहे थे बदमाश?
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
जांच टीम व्यापारी को साथ लेकर नीमच से रतलाम तक उनके आने-जाने के रास्तों और रुकने वाले स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि बदमाशों को व्यापारी के पास बड़ी रकम होने की जानकारी पहले से थी या उन्होंने रास्ते में रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध बाइक सवार
एएसपी राकेश पंद्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में रात के अंधेरे में सड़क पर कुछ संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं।
व्यापारी जिन रास्तों से गुजरे थे, वहां लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।
पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!