पिता-पुत्र की क्यों जान ले ली: घर के अंदर से कैसी आवाजें आ रही थीं; कौन हैं आखिर आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
ठिकरिया गांव में जादू-टोना के शक में पिता और 3 साल के बेटे की हत्या के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।
तीन आरोपियों को दोहरा आजीवन कारावास
इस मामले में सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव ने तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
जुर्माना भी, जेल में ही हैं आरोपी
दोषियों पर 1 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने तुलसीबाई (45), उसकी बेटी माया (24) और जेठ के बेटे राहुल पलासिया (27) को दोषी माना है। तीनों घटना वाले दिन से ही जेल में बंद हैं।
यह है मामला
अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार के अनुसार 21 फरवरी 2021 को तड़के परिवार के सदस्य राजाराम (24) को मृत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।
जादू-टोने के चलते हत्या
पुलिस को जानकारी मिली थी कि हत्या जादू-टोने के चलते की गई है। ग्रामीणों ने तांत्रिक क्रिया करने वालों को राजाराम के पिता कन्हैयालाल के घर में बंद कर रखा है।
मौके पर था यह आलम
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर से चिल्लाने की आवाज और सेंट-अगरबत्ती की खुशबू आ रही थी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो वहां कटे हुए नींबू, सिंदूर, अगरबत्ती और तांत्रिक क्रिया का सामान बिखरा हुआ था।
दंग रह गई थी पुलिस
कमरे का दृश्य देखकर पुलिस भी दंग रह गई। 3 साल के मासूम आदर्श के ऊपर उसकी बुआ तुलसीबाई की बेटी माया बैठी हुई थी। उसने बच्चे के मुंह में अपनी उंगलियां फंसा रखी थीं। आदर्श बेहोश था।
पुलिस ने माया को हटाकर बच्चे को निकाला। राजाराम की मां थावरी बाई को जमीन पर गिराकर उसके ऊपर तुलसीबाई बैठी हुई थी। एक कोने में राजाराम के भाई विक्रम की पत्नी अनिता अपनी 6 साल की बेटी निकिता को लेकर डरी-सहमी बैठी थी।
पुलिस ने जांच के बाद तुलसीबाई, माया और राहुल पलासिया के खिलाफ जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के बहाने षड्यंत्र रचकर राजाराम व उसके बेटे आदर्श की हत्या करने का केस दर्ज किया था।
25 गवाहों के बयान हुए और 85 दस्तावेज पेश
कोर्ट में 25 गवाहों के बयान हुए और 85 दस्तावेज पेश किए गए। आरोपी माया से जब्त तलवार, लेगी और आरोपी राहुल के कपड़ों पर मृतक आदर्श का खून पाया गया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!