खबर
Top News

गले पर चाकू वाली फोटो के पीछे कौन: अपहरण, फिरौती या अंदरूनी साजिश;

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
गले पर चाकू वाली फोटो के पीछे कौन

20 लाख की फिरौती कांड में नया मोड़, खुद किसान नहीं बता पा रहा कैसे पहुंचा खेत तक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा के चर्चित किसान अपहरण कांड की गुत्थी अब और उलझ गई है। गले पर चाकू रखी तस्वीर भेजकर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाश आखिर कौन हैं, इसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। दूसरी तरफ कथित रूप से अगवा किए गए किसान हुकुमसिंह सोलंकी भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

किसान खेत तक कैसे पहुंचा, उसे वहां कौन ले गया और फिरौती मांगने वाला कौन था, इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। मामले में गांव के ही किसी व्यक्ति या किसान की गतिविधियों से वाकिफ किसी मजदूर की भूमिका होने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार कल अलसुबह ग्राम पंथ बड़ोदिया से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में मिले किसान हुकुम सिंह की हालत ऐसी नहीं थी कि उनसे घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। थाना प्रभारी मीना कर्णावत के मुताबिक किसान देर शाम तक भी बयान देने की स्थिति में नहीं था।

प्राथमिक पूछताछ में वह यह तक नहीं बता पाया कि उसे घटनास्थल तक कौन लेकर गया था या वह वहां कैसे पहुंचा। यही वजह है कि अब पुलिस जांच का दायरा और बढ़ा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जिस व्यक्ति ने हुकुम सिंह को निशाना बनाया, उसे किसान और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी थी।

पुलिस को संदेह है कि वारदात में गांव का कोई व्यक्ति, परिचित या फिर ऐसा मजदूर शामिल हो सकता है, जो लंबे समय से किसान के संपर्क में रहा हो। मामले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में पश्चिम रिंग रोड परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन के बदले हुकुम सिंह और उनकी पत्नी को कुल 1 करोड़ 72 लाख रुपए का मुआवजा मिला था।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है और किसान के मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन तथा फिरौती मांगने वाले नंबरों की तकनीकी जांच की जा रही है।

फिलहाल पूरा मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि हुकुम सिंह के विस्तृत बयान के बाद जांच को नई दिशा मिलेगी और जल्द ही इस सनसनीखेज फिरौती कांड का खुलासा हो जाएगा।

जांच के केंद्र में ये सवाल
हुकुम सिंह के गले पर चाकू रखी तस्वीर किसने खींची और भेजी?

20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाला व्यक्ति कौन था?

किसान खेत तक कैसे पहुंचा?

क्या घटना के पीछे मुआवजे की रकम वजह बनी?

गांव का कोई व्यक्ति या मजदूर इस साजिश में शामिल है?

ये था पूरा मामला
किसान हुकुम सिंह सोलंकी की पत्नी कोमल बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात पति घर से खेत जाने का कहकर निकले था। देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की।

हालांकि इस बीच रात करीब 12:30 बजे पति के फोन से उनके बड़े भाई चैन सिंह को एक फोटो मिला, जिसमें हुकुम सिंह जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे थे। उनकी गदज़्न पर चाकू रखा हुआ था।

फोटो में चाकू पकड़ने वाले व्यक्ति का केवल हाथ नजर आ रहा था। फिर हुकुम सिंह के मोबाइल से ही वाट्सएप काल कर अज्ञात व्यक्ति ने परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

12 minutes ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

35 minutes ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 1 hour ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 19 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 19 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 19 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 19 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 19 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 19 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 19 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 19 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!