किस विश्वविद्यालय के होस्टल में सीनियर छात्र को लात-घूंसों से पीटा: रैगिंग के बाद किससे हुई शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट होस्टल में जूनियर छात्र और उसके दोस्तों ने एक सीनियर छात्र के साथ मारपीट की। इसमें छात्र को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है।
छात्र ने की लिखित शिकायत
जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित छात्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, कॉलेज और पुलिस से लिखित शिकायत की है। इसके अनुसार दो फरवरी को बीकॉम एलएलबी 10वें सेमेस्टर का छात्र सुधांशु अस्थाना शाम को हॉस्टल के बाहर टहल रहा था।
यह है पूरा घटनाक्रम
बताया जाता है कि उस दौरान फार्मेसी थर्ड और फोर्थ ईयर के कुछ छात्र हिमांशु शुक्ला, अनंत प्रताप सिंह, आनंद चतुर्वेदी, सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट, सौरभ तिवारी हॉस्टल में पार्टी कर रहे थे। छात्र के अनुसार नशे में उन लोगों ने उसे गाली दी और रोकने पर मारपीट दी। पुलिस को लिखित शिकायत के बाद भी दो दिन में एफआईआर नहीं हुई।
सुनवाई नहीं हुई तो यूजीसी और कॉलेज में शिकायत
छात्र की जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने यूजीसी और कॉलेज में शिकायत की। मारपीट में मोच आई है और सीधे कंधे में चोट आई है। आरोपी छात्रों में से कुछ बाहर रहते हैं, पर वे अक्सर होस्टल आते रहते हैं।
सीसीटीवी वायरल हुआ
इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ छात्र एक छात्र से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कुलगुरु को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद कुलगुरु ने मारपीट में शामिल बताए गए छात्रों की पूरी जानकारी मांगी है।
जनसंपर्क अधिकारी का बयान
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौर के अनुसार यह जांच का मामला है कि रैगिंग है या आपसी विवाद। ये सही है कि होस्टल कैंपस के बाहर छात्रों में विवाद हुआ है। जांच कमेटी बनाएंगे, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग:खाना खा रहा युवक लहूलुहान; अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

अखबार की आड़ में इतने राज्यों तक ब्लैकमेलिंग का जाल:सरपंचों से वसूली के खेल का खुलासा; विज्ञापन नहीं देने पर भ्रष्टाचार की खबर छापने की धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!