ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे का कारोबार करने वाले तस्कर बेखौफ होकर ब्राउन शुगर की खेप लेकर घूम रहे हैं। पुलिस की नजरों से बचकर नशे की सप्लाई करने की फिराक में निकले दो आरोपियों को राजेंद्र नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
चमेली देवी स्कूल के पास केसरबाग रोड पर संदिग्ध हालत में खड़े दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस स्टार सिटी बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त माल की कीमत करीब 2 लाख 47 हजार रुपए है।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत के निर्देश पर राजेंद्र नगर पुलिस ने चमेली देवी स्कूल के पास केसरबाग रोड पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी ली तो उनके पास ब्राउन शुगर मिली।
मादक पदार्थ की मात्रा 20 ग्राम निकली, जिसकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपए है। पुलिस ने मौके से आरोपी मनोज पिता भारत सिंह ठाकुर (40) निवासी ग्राम पिगडंबर, किशनगंज और हेमंत पिता देवकरण चौधरी (31) निवासी श्रमिक कॉलोनी, राजेंद्र नगर को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी बाइक क्रमांक MP09-वीडब्ल्यू-5444 और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मादक पदार्थ सहित जब्त पूरे माल की कीमत करीब 2 लाख 47 हजार रुपए है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से नशे की खरीद-फरोख्त और उनके संपर्कों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!