थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए: अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नकूट में प्रसादी का स्वाद तो सभी लेना चाहते हैं, लेकिन थाली में बचा खाना खत्म करने की बारी आए तो कई लोगों की भूख अचानक गायब हो जाती है। बुफे में पसंद का भोजन भरकर लेने में कोई कसर नहीं, मगर कुछ निवाले बच जाएं तो उन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाना जैसे आदत में शामिल हो गया है। माहेश्वरी समाज के विशाल अन्नकूट महोत्सव में इसी मानसिकता के बीच कालू सारडा ने ऐसा कदम उठाया कि सामने खड़े लोग भी देखते रह गए।
आयोजन में भोजन की बर्बादी रोकने के लिए समाज ने अलग-अलग टीमें तैनात की थीं। प्रसादी ग्रहण करने के बाद थालियां जमा कराने पहुंचने वालों से आग्रह किया जा रहा था कि वे बचा हुआ भोजन खाने के बाद ही थाली निर्धारित स्थान पर रखें, लेकिन समझाइश का असर हर किसी पर नहीं हुआ। कुछ लोगों ने बचा खाना खत्म करने से इनकार किया और जूठी थाली आगे बढ़ाने की कोशिश की।
थालियों में बचा हुआ भोजन खुद खाने लगे
कालू सारडा ने बिना भाषण और दिखावे के मोर्चा संभाला। वे लोगों की थालियों में बचा हुआ भोजन खुद खाने लगे। कोई दो-चार निवाले छोड़कर जा रहा था तो कोई अपनी थाली में काफी खाना बचाकर आगे बढ़ रहा था। कालू ने ऐसे भोजन को ग्रहण कर लोगों को अहसास कराया कि जिसे वे बेकार समझकर छोड़ रहे हैं, वह किसी की मेहनत और संसाधनों से तैयार हुआ अन्न है।
थाली भरने में शान, खाली करने में परेशानी
इस दृश्य ने आयोजन में मौजूद लोगों के सामने एक सवाल खड़ा कर दिया। आखिर जरूरत से ज्यादा भोजन लेने की होड़ क्यों? कालू का मकसद किसी को अपमानित करना नहीं था। उन्होंने अपने व्यवहार से बताया कि अन्न का सम्मान मंच से भाषण देने या संदेश लिखने से नहीं, बल्कि अपनी थाली में लिए भोजन को पूरा ग्रहण करने से होता है।
अन्नकूट के इस आयोजन में कालू सारडा का अंदाज चर्चा का विषय बना। उनकी पहल ने उन लोगों को आईना दिखाया, जिनके लिए थाली में खाना छोड़ना छोटी बात है। सवाल सीधा है..जब भूख के हिसाब से भोजन लेने में कोई परेशानी नहीं, तो थाली में जूठन छोड़ने की नौबत ही क्यों आए?
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!