खबर
Top News

शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग: खाना खा रहा युवक लहूलुहान; अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की एक घटना में युवक की जान बाल-बाल बच गई। पनिहार थाना क्षेत्र के नया गांव में शनिवार देर रात शादी समारोह में खाना खा रहे युवक के सिर को छूते हुए गोली निकल गई।

गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घायल की पहचान 36 वर्षीय प्रमोद उर्फ रमेश सिंह परिहार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली थोड़ी भी नीचे लगती तो युवक की जान जा सकती थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पहला निवाला खाते ही चली गोली
जानकारी के अनुसार, गोला का मंदिर क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव कॉलोनी निवासी प्रमोद परिहार 21 नवंबर की रात नया गांव में महिंद्रा शोरूम के पास रहने वाले अपने परिचित बल्लू परिहार के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था।

रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच प्रमोद खाना खा रहा था। इसी दौरान पास बैठे दो-तीन युवक आपस में 'चला दे कट्टा' कह रहे थे। देखते ही देखते एक युवक ने कट्टे से गोली चला दी, जो प्रमोद के सिर को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद गोली चलाने वाले युवक मौके से फरार हो गए।

शादी के वीडियो और CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल युवक गोली चलाने वाले युवकों को पहचान नहीं सका है। पुलिस अब शादी समारोह की फोटोग्राफी, वीडियो रिकॉर्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

एसएसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए शादी समारोह के वीडियो खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

शादी समारोहों में प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। इस घटना में युवक की जान बच गई, लेकिन जरा सी चूक एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन सकती थी।

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

16 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

17 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

31 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!