सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय: सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में तीन अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इंदौर में सौ करोड़ रुपए से अधिक कीमत की व्यावसायिक जमीन के सौदे से एक महिला कलेक्टर का नाम जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर ग्वालियर में मोनू नाम के एक व्यक्ति के कथित सट्टा नेटवर्क और राजनीतिक संपर्कों को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। इसी बीच कलेक्टर पद से हटाए जा चुके एक आईएएस अधिकारी के बंगले के बाहर वाहनों के काफिले और उन पर लिखे पदनाम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
इंदौर में सौ करोड़ से ज्यादा की जमीन, दस्तावेजों में रिश्तेदार का नाम होने की चर्चा
इंदौर में मुख्य सड़क से लगी करीब दो लाख वर्गफीट व्यावसायिक जमीन का कथित सौदा चर्चा में है। इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत सौ करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। मामले में एक महिला कलेक्टर का नाम सामने आने की चर्चा है, जबकि जमीन के दस्तावेजों में कथित तौर पर किसी रिश्तेदार का नाम दर्ज होने की बात कही जा रही है।
सौदे में एक रियल एस्टेट कारोबारी की हिस्सेदारी होने का दावा भी किया जा रहा है। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ मध्यस्थों ने दूसरे पक्ष पर प्रभाव डालने के लिए एक बड़े प्रशासनिक नाम का हवाला दिया। इसके बाद जमीन के वास्तविक स्वामित्व और सौदे में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
कथित सट्टा कारोबार की चर्चा, भाजपा-कांग्रेस नेताओं से संपर्क के दावे
ग्वालियर-चंबल अंचल में मोनू सटोरिया के नाम से चर्चित एक व्यक्ति के कथित प्रभाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। उसके संपर्क भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तक होने के दावे किए जा रहे हैं।
मोनू का नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे के कथित नेटवर्क से भी जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि इस नेटवर्क का संचालन केवल ग्वालियर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके संपर्क मुंबई और दुबई तक होने की बात कही जा रही है। कथित कारोबार के विस्तार को लेकर इसकी तुलना महादेव ऐप जैसे बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से भी की जा रही है।
पद से हटने के बाद भी पुराने रुतबे की चर्चा, बंगले के बाहर गाड़ियों की कतार
प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी की बदली हुई पदस्थापना के बावजूद उनके आवास पर वाहनों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा है। संबंधित अधिकारी पूर्व में कलेक्टर रह चुके हैं। बाद में उन्हें दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
बताया जा रहा है कि एक पॉश कॉलोनी में स्थित उनके बंगले के बाहर सात से आठ गाड़ियां खड़ी दिखाई देती हैं। इन वाहनों पर बड़े अक्षरों में 'कमिश्नर' लिखे होने का दावा किया जा रहा है। अधिकारी का संबंध उत्तर प्रदेश से बताया जाता है। उनकी पूर्व पदस्थापना के दौरान उपलब्ध प्रोटोकॉल और वर्तमान व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!