9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर: 40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली
KHULASA FIRST
संवाददाता

मेघदूत गार्डन के सामने यातायात का दबाव घटाने की कवायद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर की करीब 40 साल पुरानी बसाहट में अब सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने लगा है। गली नंबर 15 स्थित कृष्णा डेयरी रोड पर कल नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 मकानों और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए। जेसीबी और श्रमिकों की मदद से सड़क की निर्धारित सीमा में आ रहे निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
दरअसल, जिस इलाके में कभी मिल श्रमिकों के लिए हाउसिंग बोर्ड ने आवासीय क्वार्टर बनाए थे, वहां अब आबादी और वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। नतीजा यह कि पुरानी सड़क मौजूदा यातायात के दबाव के सामने छोटी पड़ने लगी। मेघदूत गार्डन के सामने मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण जरूरी माना जा रहा है।
नगर निगम ने कार्रवाई से पहले सड़क की नपती कर मास्टर प्लान के अनुरूप बाधक हिस्सों को चिह्नित किया था। संबंधित भवन मालिकों को निर्माण हटाने के लिए समझाइश दी गई। इसके बाद कल रिमूवल टीम मौके पर पहुंची और चिह्नित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि रहवासियों की सहमति के बाद कार्रवाई की गई, जिससे मौके पर किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनी।
अब सड़क निर्माण की रफ्तार पर रहेगी नजर
बाधक निर्माण हटने के बाद सड़क विस्तार का रास्ता तो खुल गया है, लेकिन स्थानीय लोगों को वास्तविक राहत सड़क तैयार होने के बाद ही मिलेगी। निगम के सामने अब चुनौती है कि हटाए गए हिस्सों के बाद सड़क निर्माण में देरी न हो। यदि काम समय पर पूरा हुआ तो मेघदूत गार्डन के सामने यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।
अफसरों के निर्देश पर पहुंची टीम
आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देश पर जोन क्रमांक 7 के वार्ड 29 में यह कार्रवाई की गई। भवन अधिकारी विशाल राठौर, भवन निरीक्षक शुभम पटेल, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और निगम का रिमूवल दल मौजूद रहा।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!