पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार: मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के डॉलर मार्केट में मोबाइल कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले व्यापारी से जान-पहचान बढ़ाई और समय पर भुगतान कर उसका विश्वास हासिल किया।
इसके बाद ग्राहक को दिखाने और बेचने के नाम पर 10 मोबाइल फोन उधार लिए। आरोपी ने सभी मोबाइल उसी बाजार के दूसरे दुकानदारों को बेच दिए और रकम लेकर फरार हो गया।
व्यापारी की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पांच महीने पहले हुई थी पहचान, समय पर भुगतान कर बनाया भरोसा
एमजी रोड पुलिस के अनुसार, डॉलर मार्केट में सुहान्या मोबाइल के नाम से दुकान संचालित करने वाले जयेश चावला ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जयेश अपने भाई के साथ मोबाइल का कारोबार करते हैं। उनकी पहचान करीब पांच महीने पहले नयापुरा निवासी रिजवान पिता अबरार खान से व्यापार के सिलसिले में हुई थी।
शुरुआत में रिजवान दुकान से एक-दो बार मोबाइल लेकर गया था। उसने दोनों बार तय समय पर नकद भुगतान कर दिया। नियमित लेनदेन और समय पर भुगतान होने के कारण जयेश को उस पर भरोसा हो गया। इसी विश्वास के आधार पर दोनों के बीच आगे भी व्यापारिक लेनदेन होने लगा।
ग्राहक को दिखाने के बहाने लिए 10 मोबाइल, भुगतान का किया वादा
कुछ दिन पहले रिजवान जयेश की दुकान पर पहुंचा और ग्राहक को दिखाने तथा बेचने के लिए 10 मोबाइल फोन मांगे। उसने भरोसा दिलाया कि मोबाइल बेचने के बाद कुछ ही देर में भुगतान कर देगा।
पहले हुए लेनदेन को देखते हुए जयेश ने बिना किसी संदेह के उसे 10 मोबाइल फोन दे दिए। हालांकि, मोबाइल लेकर जाने के बाद रिजवान दुकान पर वापस नहीं आया। काफी समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने पर जयेश ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिलने लगा।
डॉलर मार्केट के दूसरे दुकानदारों को बेच दिए मोबाइल
रिजवान से संपर्क नहीं होने पर जयेश ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि आरोपी ने सभी 10 मोबाइल फोन डॉलर मार्केट में ही दूसरे दुकानदारों को बेच दिए हैं। मोबाइल बेचने से मिली रकम लेकर वह फरार हो गया था।
धोखाधड़ी का पता चलने पर जयेश एमजी रोड थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नयापुरा निवासी रिजवान पिता अबरार खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
रविवार को गिरफ्तार, 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड
पुलिस ने जांच के दौरान रविवार को आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन की हेराफेरी करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
बेचे गए मोबाइल की बरामदगी में जुटी पुलिस
एमजी रोड थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उसने किन-किन दुकानदारों को मोबाइल बेचे थे और उनसे कितनी रकम प्राप्त की थी।
आरोपी की निशानदेही पर बेचे गए सभी 10 मोबाइल फोन बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, धोखाधड़ी में शामिल मोबाइल फोन की कुल कीमत के संबंध में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!