पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

ट्यूबवेल सूखे, बिलावली तालाब खाली, नर्मदा जल के लिए प्रदर्शन
तख्तियां लेकर रहवासी संघ ने खोला मोर्चा, बोले- पानी हमारा अधिकार, कोई एहसान नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जल प्रबंधन के दावों के बीच लिंबोदी के रहवासी पानी के लिए परेशान हैं। ट्यूबवेल जवाब दे चुके हैं, बिलावली तालाब सूख गया है और नर्मदा का पानी भी घर तक नहीं पहुंच रहा है। हालात से नाराज रहवासी अब सड़क पर उतर आए हैं। लिंबोदी रहवासी संघ के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के सामने पेयजल संकट का मुद्दा उठाया।
हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे रहवासियों ने साफ संदेश दिया कि अब आश्वासन नहीं, पानी चाहिए। किसी ने लिखा- पानी नहीं तो चैन नहीं, तो किसी की तख्ती पर था- नर्मदा जल हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड क्रमांक 77 का भविष्य सुरक्षित करने की मांग भी उठाई।
रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र के ट्यूबवेल में पानी नहीं बचा है। बिलावली तालाब के सूखने से स्थिति और बिगड़ गई है। नर्मदा जल की आपूर्ति तालाब तक नहीं होने से जलस्रोतों को भरने की उम्मीद भी पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्षेत्र के लोगों की प्यास कैसे बुझेगी और गर्मी से पहले जलापूर्ति का इंतजाम कौन करेगा?
अब जवाब और समाधान चाहते हैं रहवासी: प्रदर्शन के जरिए संघ ने बिलावली तालाब में नर्मदा का पानी पहुंचाने, क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और वार्ड 77 के लिए स्थायी समाधान निकालने की मांग की।
रहवासियों का कहना है कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए उन्हें प्रदर्शन करने की नौबत आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई और स्पष्ट जवाब की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!