वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल: धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों से कचरा उठाने वाली नगर निगम की गाड़ी रविवार शाम वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई। किला मैदान रोड पर निगम के कचरा वाहन से डीजल और ऑयल का रिसाव होने के कारण सड़क पर फिसलन फैल गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर पड़े।
कुछ वाहन चालकों को चोटें भी आईं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क पर चूना पावडर डलवाया गया और यातायात को दूसरी ओर मोड़कर वाहन चालकों को सुरक्षित निकाला गया।
15वीं बटालियन के पास सड़क पर फैला डीजल और ऑयल
घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। नगर निगम की कचरा गाड़ी 15वीं बटालियन के पास किला मैदान रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन से डीजल और ऑयल का रिसाव होने लगा। गाड़ी के आगे बढ़ने के साथ सड़क पर तेल फैल गया, जिससे मार्ग का एक हिस्सा फिसलन भरा हो गया।
सड़क पर फैले तेल का अंदाजा नहीं होने के कारण वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों के पहिए फिसलने लगे। कई लोग वाहन सहित सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं। मार्ग पर अचानक बनी इस स्थिति से अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हुई।
हादसे रोकने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंगवाया चूना
वाहन चालकों के लगातार फिसलने की घटनाओं के बाद सड़क पर फैले तेल के प्रभाव को कम करने के प्रयास किए गए। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से चूना पावडर मंगवाया गया और प्रभावित हिस्से पर डलवाया गया।
इसके साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को फिसलन वाले हिस्से से दूर रहने की समझाइश दी गई। यातायात को सड़क के दूसरे हिस्से की ओर मोड़ा गया, ताकि अन्य दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार न हों।
भाजपा मंडल महामंत्री पवन सुराना ने संभाली यातायात व्यवस्था
घटना के समय भाजपा मंडल महामंत्री पवन सुराना भी मौके पर मौजूद थे। सड़क पर फैले डीजल और ऑयल के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने यातायात को दूसरी ओर मोड़ने में सहयोग किया।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन वाले हिस्से से गुजरने से रोका और सुरक्षित रास्ते से निकलने की समझाइश दी। इस दौरान सड़क पर आने वाले अन्य वाहन चालकों को भी सतर्क किया गया।
निगम के कचरा वाहनों की तकनीकी जांच और रखरखाव पर सवाल
घटना के बाद नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर सवाल सामने आए हैं। कचरा गाड़ी से डीजल और ऑयल के रिसाव के कारण सड़क पर दुर्घटना की स्थिति बन गई।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!