खबर
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल: दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्टेडियम में खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच चल रहा था और बाहर मोबाइल फोन पर सटोरियों का सट्टा। होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच की हर गतिविधि पर नजर रखकर दो युवक ऑनलाइन दांव लगवा रहे थे।

रेसकोर्स रोड पर आईडीए मल्टी के गेट के सामने चल रहे इस खेल की भनक तुकोगंज पुलिस को लगी तो टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों सटोरियों को पकड़ लिया। आरोपियों के मोबाइल फोन खंगाले तो ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़ी लिंक और गतिविधियां सामने आ गईं। पकड़े गए दोनों आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं, जो इंदौर में बैठकर सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि होलकर स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच पर रेसकोर्स रोड स्थित आईडिया मल्टी के गेट के सामने दो व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाकर अवैध कमाई कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए के दो युवक मोबाइल फोन पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के दांव लगाते मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके मोबाइल फोन की जांच की।

इसमें क्रिकेट सट्टे से संबंधित लिंक और गतिविधियां मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने 1×247.net/cricket और lexchallid.com वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टे से संबंधित अन्य सामग्री जब्त की है।

आरोपियों की पहचान अनमोल पिता पंकज जोशी (31) निवासी घोसीपुरा, बहोड़ापुर, ग्वालियर और मयंक पिता जितेंद्र कुशवाह (19) निवासी एबी रोड, कटी घाटी, घोसीपुरा, ग्वालियर के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पता लगा रही है कि सट्टे की लिंक कहां से आई। इसमें कितने ग्राहक एक साथ सट्टा खेल रहे हैं। क्रिकेट मैचों की लोकप्रियता को अवैध कमाई का जरिया बनाने वाले सटोरियों ने अब ऑनलाइन वेबसाइटों के जरिये अपना खेल फैला रखा है। मोबाइल फोन को ही सट्टे का अड्डा बनाकर दांव लगाने और लगवाने का कारोबार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

16 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

17 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

31 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद
Top News

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!