खबर
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दे खा जाए तो हमारे वार-त्योहार पर दो-दो तिथियों के होने या घोषित करने का पंडिताई और शास्त्रीय अहंकार देश के सनातनी समाज के लिए दुविधा के साथ झंझट का सबब भी बन रहा है और विभाजनकारी भी! जी हां, सब जानते हैं कि देवउठनी ग्यारस की तिथि और त्योहार की अपनी विशिष्ट महिमा है।

अलबत्ता इस बार क्या हुआ? इस बार दुविधा और झंझट के चलते ये हुआ कि परसों तो खूब पटाखे शहरभर में फूटे और कल? फर्क ये दिखा कि गोया परसों शेर ने गर्जना की थी तो कल शहर में जैसे म्याऊं-म्याऊं हुई। सो लगता तो यही है कि कोनो सनातन की फिरकी ले रहा है। जो हो।

दीपावली के इस मौसम में एक और चीज देखने में आई। सो यह कि दीपावली के मौके पर हरेक घर पर अलग और आकर्षक विद्युत सज्जा देखने को मिलती ही है। इस बार इस बात पर निगाह गयी कि जो बड़े व्यापारिक घराने या संस्थान से लेकर बड़े कारपोरेट हैं, उनके प्रतिष्ठानों पर थोड़ी और भारी और, और ऊंची वाली विद्युत सजावट देखने में आई! यों, पहली बात तो यह कि ऐसी बातों पर कौन ध्यान देता है?

जवाब है कि इस नामाकूल का ध्यान इतना आवारा है कि दर-दर घूमता है। दूसरा यह कि यह बहुत सामान्य चलन भी माना जाता है। सो इसलिए कि दीपावली पर सभी अपनी क्षमता मुताबिक घर-दुकान और संस्थानों पर विद्युत सज्जा करते ही हैं।

इसके बावजूद सवाल था कि बड़े व्यापारिक घरानों और कॉरपोरेट के संस्थानों पर भारी और ऊंची साज-सज्जा क्यों? इसके कुछेक जवाब भी समझ में आये। नमूने के लिए दुनिया में व्यापार के अपने अलग उसूल होते हैं और कुछ मजबूरियां भी!

जी हां, सोचिए कि ये घराने और कॉरपोरेट देश के इतने बड़े त्योहार पर कुछ कंजूसी करें (मालूम हो कि त्योहारी सीजन पर तो कई घरानों द्वारा सामानों की खरीदी पर विशेष छूट दी ही जाती है) तो कौन होगा, जो उनको हलकट नहीं कहेगा या मानेगा? दूसरी बात यह कि कोई कॉल गर्ल जब धंधे पर निकलती है तो वो पहले विशेष रूप से सजती-संवरती है।

विदित ही है कि देह व्यापार दुनिया का सबसे प्राचीन धंधा या व्यापार है। सो समझ में आने वाली एक मजबूरी अथवा एक जवाब यह भी था। कहावत है कि ‘हर चमकती चीज सोना नहीं होती!’ ये और बात है कि किसी भी चीज में उसकी चमक सबसे पहले बिकती है और इस चमक के कई रूप भी होते ही हैं। जो हो।

कुछ ख्याल मौसमी भी होते हैं। वो मौसम की वजह से आ धमकते हैं। ताजा मौसम की बात करें तो परसों ही तो खूब सर्द हवाओं ने शहर में लोगों के स्वेटर-मफलर आदि निकलवा दिए थे और जैसे मुनादी की थीं कि ‘सावधान! बामुलाहिजा होशयार! मौसमों की मल्लिका ठंड इंदौर में तशरीफ़ लाने वाली हैं !’

इसके उलट कल शाम और रात मौसम ऐसे मासूम लगा जैसे वो मुनादी साल का सबसे बड़ा झूठ था! उधर, इंदौर के लोग तो इस वर्ष बारिश की बेवफाई के सदमे से ही नहीं उबर पा रहे हैं और अब ये ठंड भी रटले करने पर उतारू! ऐसा कैसे चलेगा? और कब तक चलेगा?

सोचने में यह भी आता है कि हमारे देश में इतने सारे मौसम आते हैं और हर मौसम के अपने कई मौसमी व्यापार भी होते ही हैं। छोटी सी मिसाल है कि यदि ठंड ने भी इस बार शहर से रूठने का मन बना लिया तो गरमागरम गराडू के कारोबार का क्या होगा? तो सराफा की चाट चौपाटी और ‘छप्पन’ पर लोग क्या कौए उड़ते देखने जाएंगे? सवाल कई हैं।

हां, बात देवउठनी ग्यारस से शुरू हुई थी। बोले तो ब्रेक के बाद मंगल कार्यों की शुरुआत का श्रीगणेश इसी तिथि और दिन से होता है। भले ये तिथि दो अलग-अलग दिन मनीं लेकिन वो मंगल शुरुआत तो हो गयी है। प्रार्थना है कि वो वार हो, त्योहार हो, व्यापार हो या चाहे हो मौसम, सबमें और सब तरफ मंगल ही मंगल हो!

संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

17 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

18 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

32 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद
Top News

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!