खबर
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात: आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 5:39 pm
शेयर करें:
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गर्लफ्रेंड को महंगा आईफोन गिफ्ट करने की चाहत में एक युवक चोरी के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रविवार दोपहर महाराज बाड़ा स्थित टोपी बाजार में युवक ग्राहक बनकर मोबाइल दुकान पर पहुंचा। यहां उसने आईफोन दिखाने को कहा और दुकानदार के दूसरे ग्राहकों में व्यस्त होते ही मोबाइल लेकर भाग निकला।

दुकान संचालक और कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। बाजार में मौजूद व्यापारियों और राहगीरों ने कुछ दूरी पर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर चोरी का मामला दर्ज किया है।

ग्राहक बनकर दुकान पहुंचा, सिल्वर कलर का आईफोन दिखाने को कहा
घटना महाराज बाड़ा के व्यस्त मोबाइल मार्केट टोपी बाजार की है। गोल पहाड़िया स्थित हनुमान नगर निवासी 23 वर्षीय अदनान खान यहां एमएस मोबाइल शॉप पर काम करते हैं। रविवार दोपहर एक युवक दुकान पर आया और मोबाइल खरीदने की बात कहते हुए आईफोन एक्सआर (कन्वर्टेड) दिखाने को कहा।

अदनान ने युवक को सिल्वर कलर का आईफोन दिखाया। युवक फोन के फीचर्स और अन्य जानकारियों के बारे में बातचीत करने लगा। इसी दौरान दुकान पर कुछ और ग्राहक पहुंच गए। अदनान उन्हें मोबाइल दिखाने में व्यस्त हो गए। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक काउंटर से आईफोन लेकर दुकान से बाहर निकला और बाजार की भीड़ में दौड़ लगा दी।

दुकानदार ने मचाया शोर, छापाखाना के पास पकड़ा गया युवक
मोबाइल लेकर युवक को भागते देख दुकान कर्मचारी अदनान खान और दुकान मालिक राज चौरसिया ने तत्काल उसका पीछा किया। दोनों ने शोर मचाकर आसपास के व्यापारियों और राहगीरों को भी घटना की जानकारी दी।

युवक भीड़भाड़ वाले बाजार से भागकर निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पीछा कर रहे लोगों ने बाड़ा चौकी के पीछे स्थित छापाखाना के पास उसे घेर लिया। कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया गया।

युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

पूछताछ में सामने आई गर्लफ्रेंड को आईफोन गिफ्ट करने की बात
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में उसकी पहचान आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम तोड़ा निवासी 20 वर्षीय राहुल उर्फ भोलू यादव के रूप में हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि राहुल अपनी गर्लफ्रेंड को महंगा आईफोन गिफ्ट करना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह टोपी बाजार की मोबाइल दुकान पर पहुंचा था।

मोबाइल खरीदने के बजाय उसने ग्राहक बनकर फोन हासिल करने और मौका मिलते ही उसे लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि, बाजार में मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों की सतर्कता के कारण वह ज्यादा दूर नहीं भाग सका और पकड़ लिया गया।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ भोलू यादव के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी विनायक करकरे के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इससे पहले भी चोरी की किसी घटना में शामिल रहा है या नहीं।


संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

15 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

17 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

30 minutes ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 1 hour ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 1 hour ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 1 hour ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल
Top News

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

about 2 hours ago
बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर
Top News

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद
Top News

मसालों की खुशबू से महकती है रसोई अब महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद:हल्दी का रंग चढ़ा, जीरे का तड़का महंगा; मसालों की कीमतों में उबाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!