किस शंकराचार्य पर दर्ज होगा बच्चों के यौन शोषण का केस: किस कोर्ट ने दिया आदेश ; किसके शिष्य ने पेश किए थे 2 पीड़ित बच्चे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया। यह आदेश उस समय आया जब जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में दो पीड़ित बच्चों को पेश कर आरोप लगाए। बच्चों के बयान कोर्ट में कैमरे के सामने दर्ज किए गए।
कोर्ट का आदेश और प्रक्रिया
स्पेशल जज, पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। अदालत ने यह फैसला 13 फरवरी को रिजर्व रखा था।
शिकायतकर्ता की प्रतिक्रिया
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, “हम न्याय की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। आज न्यायालय ने हमें न्याय दिया। मैं साफ कहना चाहता हूं कि शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध किए गए, जिसकी पुष्टि कोर्ट ने की है।” उन्होंने आगे कहा कि वे इस मामले को लेकर जनता और अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे, और न्याय की प्रक्रिया में लगातार सक्रिय रहेंगे।
13 फरवरी की सुनवाई
इस दिन कोर्ट रूम में आशुतोष महाराज ने बताया कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और उनकी सुरक्षा को खतरा है। जज ने कोर्ट रूम खाली करवा कर बच्चों के बयान केवल वकीलों की उपस्थिति में दर्ज किए। स्पेशल जज ने आशुतोष से पूछा कि वे बच्चों के लिए किस आधार पर अभिभावक बने हैं। आशुतोष ने बताया कि गुरु परंपरा के अनुसार पीड़ित बच्चों को न्याय नहीं मिला, इसलिए उन्होंने मदद के लिए उनसे संपर्क किया।
अब आगे क्या होगा
कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था और आज के आदेश में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अब आगे की जांच करेगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!