प्रदेश प्रभारी को दिखाया आईना तो ब्लॉक अध्यक्ष को हटा दिया: कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को सच्चाई का आईना दिखाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को भारी पड़ गया। पार्टी आलाकमान ने ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर नोटिस जारी कर जवाब देने का मौका तक नहीं दिया और सीधे पद से हटा दिया। कांग्रेस नेताओं की इस हरकत से एक बार फिर पार्टी की भीतरी गुटबाजी खुलकर आमने आ गई है।
इंदौर विधानसभा-2 के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल धाकरे ने कुछ दिन पहले इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अरविंद तिवारी की कांग्रेस को लेकर की गई एक पोस्ट पर कमेंट किया था।
इस कमेंट में धाकरे ने हरीश चौधरी के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए लिखा था कि हरीश चौधरी ने आज तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात नहीं की, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष ही पार्टी के कार्यकर्ता से सीधे संपर्क में रहता है। कभी किसी कार्यक्रम में भीड़ लाना होती है तो भी ब्लॉक अध्यक्ष ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।
सोशल मीडिया पर किया गया राहुल धाकरे का कमेंट वायरल हो गया, जिसके फलस्वरूप कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने धाकरे को पद से हटाने का लेटर जारी कर दिया, जबकि पार्टी के नियम अनुसार पहले धाकरे को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगना था और जवाब से संतुष्ट न होने पर उन्हें पद से हटाया जा सकता था।
लेकिन ऐसा नहीं करते हुए धाकरे को सीधे पदमुक्त कर दिया। इसका पार्टी के कई नेता विरोध कर रहे हैं।
नेताओं की दोहरी मानसिकता का खुलासा
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की दोहरी मानसिकता का एक बार फिर खुलासा हुआ है। यहां बड़े नेताओं पर अनुशासहीनता की कोई कार्रवाई नहीं होती और छोटे कार्यकर्ता पर फौरन कार्रवाई कर दी जाती है।
कार्यकर्ता इसे कांग्रेस के सच्चे सिपाहियों का दोहन बता रहे हैं। धाकरे समर्थकों ने बताया कि जीतू पटवारी अपने गुट के लोगों पर तो कितनी भी बड़ी अनुशासनहीनता की घटना हो, कोई कार्रवाई नहीं करते, लेकिन ईमानदारी से काम करते हुए चापलूसी न करने वाले ब्लॉक अध्यक्ष को मौका मिलते ही हटा दिया, जो कि उनकी दोहरी मानसिकता को बयां करता है।
कुछ माह पूर्व ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बारे में अपशब्दों वाला ऑडियो वायरल हुआ था।
उसकी शिकायत भी प्रदेश कांग्रेस को की गई थी, लेकिन जीतू पटवारी की संगठन प्रेम की कोई मिसाल नहीं जागी, कारण बताओ नोटिस तक जारी नहीं हुआ और अनुशासनहीनता की कार्रवाई नहीं की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहा है जब प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रथम मीटिंग ली थी, तभी इंदौर शहर के सभी वरिष्ठ नेताओं के सामने खुलेआम गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के अंदर युवक कांग्रेस के नेता दीपक सोनवाने की पिटाई की गई, डंडे चलाए गए और सिर फुटौवल भी हुआ, तब भी जीतू पटवारी ने अपने समर्थकों पर कोई अनुशासनहीनता की कार्रवाई नहीं की। इसमें भी शिकायत की गई थी।
अभी हाल ही कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान द्वारा खुलेआम कांग्रेस पार्टी जाए भाड़ में कहते हुए वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ, लेकिन पटवारी की कारण बताओ नोटिस देने की भी हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि महिला पार्षद मुस्लिम थी।
संबंधित समाचार

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!