खबर
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम: एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 5:01 pm
शेयर करें:
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी गर्मी में शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहर में 300 नए बोरिंग कराए जाएंगे। इनमें 100 नलकूप मोटर सहित लगाए जाएंगे।

इसके अलावा 11 नए पानी के टैंकर खरीदे जाएंगे और टैंकर हाइड्रेंट का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। शनिवार को हुई मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में इन प्रस्तावों सहित शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई।

यशवंत सागर से मिलता रहेगा 30 एमएलडी पानी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री से अनुमति मिलने के बाद यशवंत सागर से शहर को 30 एमएलडी पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। नर्मदा जल की सप्लाई भी पूर्ववत रहेगी। पाइपलाइन में लीकेज रोकने, पुरानी लाइनों की मरम्मत और नई पाइपलाइन जोड़ने से शहर में प्रतिदिन आठ से नौ एमएलडी अतिरिक्त पानी की उपलब्धता बढ़ाई गई है।

महापौर ने कहा कि गर्मी के दौरान बोरिंग सूखने से पानी की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक जलस्रोतों और टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है। टैंकर हाइड्रेंट का काम भी तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में समय पर पानी पहुंचाया जा सके।

अब घर तक पहुंचेगा ट्रीटेड वॉटर
पेयजल की बचत और वैकल्पिक जलस्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए निगम ट्रीटेड वॉटर की ऑन डिमांड सुविधा शुरू करेगा। जरूरतमंद नागरिक 311 ऐप के माध्यम से आवेदन कर निर्धारित शुल्क पर ट्रीटेड वॉटर अपने घर बुला सकेंगे। महापौर ने शहरवासियों से आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करने की अपील भी की।

यशवंत सागर और सिरपुर के संरक्षण पर खर्च होंगे 25 करोड़
एमआईसी ने यशवंत सागर और सिरपुर तालाब के वेटलैंड संरक्षण एवं विकास के लिए तैयार इंटीग्रेटेड प्लान को स्वीकृति दी है। इसके तहत मध्यप्रदेश सरकार से करीब 25 करोड़ रुपए की राशि मिलने की बात कही गई है। इस राशि से दोनों वेटलैंड के संरक्षण और विकास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

सौर ऊर्जा के लिए बनेगा अलग विभाग, 16 फुट ओवरब्रिज बनेंगे
शहर में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम में अलग से सोलर एनर्जी विभाग गठित किया जाएगा। ऑन डिमांड कचरा कलेक्शन के लिए एजेंसी तय करने और ग्रीन वेस्ट मैनेजमेंट के लिए नई एजेंसी नियुक्त करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा शहर में 16 फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) जारी करने का निर्णय लिया गया।

300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती की तैयारी
नगर निगम में 300 से अधिक दिव्यांगजनों की भर्ती के लिए शासन से अनुमति लेकर नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। डिजिटल पोर्टल गवर्नेंस एजेंसी के साथ नया अनुबंध करने की अनुमति भी दी गई है।

आवास योजना के हितग्राहियों और पेंशनर्स को राहत
एमआईसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को फ्लैट और दुकानों के आवंटन की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की लंबित अनुदान राशि जारी करने का निर्णय भी लिया गया।

संबंधित समाचार

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

5 minutes ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

29 minutes ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

32 minutes ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

40 minutes ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

40 minutes ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

44 minutes ago
मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

about 1 hour ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

about 1 hour ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

about 1 hour ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

about 1 hour ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 1 hour ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

about 2 hours ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

about 2 hours ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 2 hours ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 2 hours ago
सियासत की मंडी
Top News

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

about 2 hours ago
एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी
Top News

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

about 2 hours ago
पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे
Top News

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!