भाजपा विधायक के वायरल पोस्ट में आखिर क्या है: इस वरिष्ठ कांग्रेस नेता को ऐसा क्या भेज दिया; किस पर बात दी अपनी प्रतिक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला का एक सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। विधायक मेंदोला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर तंज भरा पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री को “मेड इन इंडिया” चॉकलेट भेंट किए जाने से कांग्रेस और राहुल गांधी को “हजम नहीं हो रहा” है।
रमेश मेंदोला ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए ऑनलाइन दवा मंच से “हाजमोला” मंगवाया है, ताकि उन्हें “अच्छी बातें हजम करने की शक्ति” मिल सके। उन्होंने यह भी लिखा कि डाबर समूह का हाजमोला कांग्रेस मुख्यालय भेजा जाएगा।
पोस्ट में विधायक ने कहा कि भारत की “मेलोडी चॉकलेट” को वैश्विक पहचान मिलने और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से कांग्रेस असहज है। उन्होंने राहुल गांधी से “हाजमोला खाते रहने” की सलाह भी दी।
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा समर्थक जहां इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस समर्थकों ने इसे असंसदीय और स्तरहीन टिप्पणी करार दिया है।
हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस पोस्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा-कांग्रेस के बीच चल रही बयानबाजी की एक नई कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!