खबर
Top News

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त: डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 7:23 pm
शेयर करें:
कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त

34 में से 31 मांग-पत्रों पर नहीं हुई कार्रवाई, कोर्ट की टिप्पणी- पुलिस विभाग को बेलगाम घोड़ा बनाने पर तुले अधिकारी; मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को आदेश भेजने के निर्देश

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
कैंसर से जूझ रहे एक कैदी को इलाज के लिए एम्स नहीं भेजने का मामला अब मध्यप्रदेश पुलिस के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली तक पहुंच गया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने कैदी के उपचार में लापरवाही और न्यायालय के समक्ष तथ्य छिपाने के मामले में पुलिस विभाग को कड़ी फटकार लगाई है।

जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने डीजीपी कैलाश मकवाना और ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने टिप्पणी की कि पुलिस के आला अधिकारी नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता और कानून का सम्मान करने के बजाय विभाग को बेलगाम घोड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

तीन मांग-पत्रों पर कार्रवाई, बाकी 31 का क्या हुआ?
सुनवाई के दौरान सामने आया कि पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर को कुल 34 मांग-पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से केवल तीन पर कार्रवाई हुई, जबकि शेष 31 पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। गंभीर बात यह है कि न्यायालय के समक्ष पहले प्रस्तुत जवाब में भी इस तथ्य का उल्लेख नहीं किया गया था।

डीजीपी की टिप्पणी पर अदालत ने जताई नाराजगी
डीजीपी की ओर से प्रस्तुत टिप्पणियों में कहा गया था कि आपराधिक अपील में जमानत आवेदन पर सुनवाई के दौरान कैदी के जीवन और स्वतंत्रता का प्रश्न नहीं उठता।

इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि डीजीपी ने रिकॉर्ड का परीक्षण किए बिना स्वयं और अपने विभाग को ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे दिया। न्यायालय ने तथ्यों को छिपाने के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर टिप्पणी की।

एसएसपी की दलील खारिज, आरआई और आरक्षक निलंबित
न्यायालय के निर्देश पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिजर्व इंस्पेक्टर रंजीत सिंह सिकरवार और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक दोनों को बहाल नहीं किया जाएगा।

हालांकि, एसएसपी के प्रशिक्षण पर होने और प्रारंभिक जांच के लिए एक महीने का समय मांगने की दलील को अदालत ने स्वीकार नहीं किया।

न्यायिक दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ का मामला
सुनवाई के दौरान न्यायिक दस्तावेजों में बदलाव किए जाने का मामला भी सामने आया। नियमित रीडर हरिओम शर्मा ने 25 नवंबर को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अनुमति दर्ज की थी। इसे स्थानापन्न रीडर मो. साबिर ने काटकर 26 नवंबर को न्यायालय की अनुमति के बिना नई अनुमति दर्ज कर दी।

मुख्यमंत्री तक पहुंचेगा पुलिस की कार्यप्रणाली का मामला
हाईकोर्ट ने पूरे घटनाक्रम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को अवगत कराने के लिए आदेश की प्रति भेजने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को न्यायालय की वेबसाइट पर विस्तृत आदेश जारी होने की जानकारी सामने आई है। कैंसर पीड़ित कैदी के उपचार से शुरू हुए इस मामले ने पुलिस विभाग की जवाबदेही, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी और नागरिकों के जीवन के अधिकार से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी
Top News

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

26 minutes ago
कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी
Top News

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

32 minutes ago
शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा
Top News

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

about 1 hour ago
कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में
Top News

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

about 1 hour ago
प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट
Top News

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मंडी शिफ्ट करने की तैयारी
Top News

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक
Top News

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

about 2 hours ago
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

about 2 hours ago
प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

about 2 hours ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

about 2 hours ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

about 2 hours ago
मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

about 3 hours ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

about 3 hours ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

about 3 hours ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

about 3 hours ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

about 3 hours ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!