शोरूम पर मैकेनिक को किस बात से किया मना: हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन; कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागदा।
उज्जैन जिले के नागदा में तिलक लगाने को लेकर विवाद तूल पकड़ गया। एक कार शोरूम में काम करने वाले मैकेनिक ने सहकर्मी पर तिलक लगाने से रोकने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने शोरूम पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे-17 स्थित एक मारुति सुजुकी शोरूम में सोमवार शाम तिलक लगाने को लेकर विवाद सामने आया। दयानंद कॉलोनी निवासी रितिक उर्फ गोलू राठौर, जो शोरूम में मैकेनिक के रूप में कार्यरत हैं, ने आरोप लगाया कि उनके सहकर्मी मुबारक लाला (निवासी खाचरौद) उन्हें तिलक लगाकर काम पर आने से लगातार रोक रहा था।
पीड़ित के अनुसार, वह रोजाना माथे पर तिलक लगाकर शोरूम पहुंचता था, जिस पर आरोपी को आपत्ति थी। आरोप है कि इस बात को लेकर पिछले करीब तीन महीनों से उसे परेशान किया जा रहा था।
रितिक का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसे गाली दी और बेल्ट से मारने तथा जान से मारने की धमकी भी दी। सोमवार को जब वह तिलक लगाकर काम पर पहुंचा, तो आरोपी ने फिर से उसे रोका और विवाद किया।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शोरूम पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ते देख मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी मुबारक लाला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 296(ए) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला कार्यस्थल पर व्यक्तिगत आस्था और आपसी व्यवहार को लेकर उठे विवाद के रूप में सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति पैदा कर दी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!