प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट: ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

पलासिया से मृगनयनी और पुराने एबी रोड पर संचालन प्रतिबंधित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग प्रमुख चौराहों और मार्गों पर कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक ई-रिक्शा को प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से रोका गया।
इन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
ई-रिक्शा को पुलिस टीमों ने मौके पर रोक किया डायवर्ट
यातायात पुलिस की टीमों ने पलासिया, विजयनगर, रीगल, राजवाड़ा, मृगनयनी, राजीव गांधी सर्किल और लवकुश क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी। इस दौरान प्रतिबंधित मार्गों की ओर बढ़ रहे ई-रिक्शा चालकों को मौके पर ही रोककर निर्धारित आदेशों की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने चालकों को समझाइश देते हुए भविष्य में प्रतिबंधित क्षेत्रों में ई-रिक्शा नहीं चलाने की हिदायत दी। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने पलासिया चौराहे पर ड्रोन की मदद से भी निगरानी की।
ड्रोन सर्विलांस के जरिए प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने वाले ई-रिक्शा पर नजर रखी गई। इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास करने वाले ई-रिक्शा को पुलिस टीमों ने मौके पर रोककर दूसरे रास्तों की ओर डायवर्ट किया।
कलेक्टर के आदेशानुसार पुराने एबी रोड पर निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी सर्किल तक, एमजी रोड पर पलासिया से मृगनयनी चौराहे तक और सुपर कॉरिडोर रोड पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन मार्गों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से प्रशासन के आदेशों का पालन करने और प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में नियम तोड़ते पाए जाने पर संबंधित चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!