खबर
Top News

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा: निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 6:38 pm
शेयर करें:
शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा

बिना अनुमति दुकान चली तो हुई सील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नगर निगम की मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम ने बड़वाली चौकी में बिना अनुमति संचालित हो रही मीट दुकान को सील कर दिया। अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान बकाया मीट अपशिष्ट शुल्क के रूप में 1 लाख 54 हजार रुपए भी वसूले गए। निगम ने कार्रवाई को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की मुहिम बताया है।

आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में सवाल यह है कि बिना अनुमति दुकान संचालित होने तक जिम्मेदार विभाग क्या कर रहा था?, दुकान सील करने और बकाया वसूली के आंकड़े जारी करना आसान है, लेकिन ऐसी दुकानों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी?

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार मीट अपशिष्ट प्रबंधन टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण कर बकाया राशि वसूल की। वहीं, मीट प्रभारी राजेश पथरोड़ के मुताबिक जोन क्रमांक 3 के वार्ड 58 स्थित बड़वाली चौकी में बिना अनुमति दुकान चलने पर उसे सील किया गया।

बकाया शुल्क के 1.54 लाख भी वसूले; निगम की कार्रवाई फिर सवालों के घेरे में
निगम ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। हालांकि, असली सवाल सिर्फ दुकान सील करने का नहीं, बल्कि यह है कि शहर में कितनी दुकानें बिना अनुमति संचालित हो रही हैं, कितनों पर शुल्क बकाया है और नियमित जांच में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही कब तय होगी?

फिलहाल निगम की कार्रवाई के आंकड़े सामने हैं, लेकिन निगरानी व्यवस्था की तस्वीर सामने आना बाकी है।

प्लांटों की रफ्तार सुस्त, आयुक्त को खुद उतरना पड़ा मैदान में
नगर निगम में निर्माण कार्यों की रफ्तार ऐसी है कि प्लांट तैयार होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड में मृत पशुओं के निपटान के लिए बन रहा प्लांट अब तक अधूरा है। कल आयुक्त क्षितिज सिंघल ने निरीक्षण किया तो अधिकारियों को 10 दिन में काम पूरा करने की डेडलाइन दे दी।

कोकोनट प्लांट के लिए भी एक महीने की मोहलत तय कर दी।

हैरानी यह है कि शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार निगम में प्लांटों का निर्माण ही समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। काम की निगरानी और समय-सीमा का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की है उन्हें अब आयुक्त के निरीक्षण में समय-सीमा याद दिलानी पड़ रही है।

आयुक्त ने नेफा, एमआरएफ और सीएनजी प्लांट का भी निरीक्षण किया। संचालन और निर्माण की स्थिति जानी। मृत पशु निपटान प्लांट का काम 10 दिन में पूरा करने तथा कोकोनट प्लांट की बची हुई तैयारियां एक महीने में पूरी करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी
Top News

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

1 minute ago
कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी
Top News

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

6 minutes ago
कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में
Top News

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

about 1 hour ago
प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट
Top News

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मंडी शिफ्ट करने की तैयारी
Top News

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक
Top News

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

about 1 hour ago
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

about 1 hour ago
प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

about 2 hours ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

about 2 hours ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

about 2 hours ago
मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

about 2 hours ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

about 2 hours ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

about 2 hours ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

about 3 hours ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

about 3 hours ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!