महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी: विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

संसद की तीन दिवसीय बैठक पर जताई आपत्ति, बोले- आंकड़ों से खिलवाड़ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं, दक्षिणी राज्यों के हित प्रभावित होने की आशंका
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ग्वालियर में महिला आरक्षण, परिसीमन और संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण लागू करने के नाम पर सरकार परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली और फैसलों में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए।
तीन साल पहले पारित हुआ कानून, अब तक अमल क्यों नहीं?
तन्खा ने कहा कि महिला आरक्षण कानून तीन वर्ष पहले ही संसद से पारित हो चुका है। उनके मुताबिक, सरकार चाहती तो इसे पहले ही लागू कर सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण लागू करने के बजाय सरकार इसके माध्यम से परिसीमन को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
उत्तर में बढ़ेंगी सीटें तो दक्षिण के हितों का क्या होगा?
परिसीमन के मुद्दे पर तन्खा ने कहा कि जनसंख्या और उसके अनुपात के आधार पर सीटों का निर्धारण होने से दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उत्तर भारत से आते हैं और यहां सीटें बढ़ने पर उन्हें खुशी होगी, लेकिन दक्षिणी राज्यों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
वहां के जनप्रतिनिधियों को भी इसके संभावित परिणामों पर विचार करना चाहिए।
एक विधेयक के लिए तीन दिन की बैठक पर सवाल
संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर तन्खा ने आरोप लगाया कि इसकी आधिकारिक सूचना जारी किए बिना एक विधेयक पारित कराने के लिए तीन दिन की बैठक बुलाई गई है।
उन्होंने कहा कि यही प्रस्ताव नियमित शीतकालीन सत्र में भी लाया जा सकता था। इससे विपक्ष को जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करने और सरकार से जवाब मांगने का अवसर मिलता। तन्खा ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष सदन में सवालों का सामना करने से बचना चाहता है।
लोकतंत्र में आंकड़ों से ज्यादा प्रक्रिया की अहमियत
तन्खा ने कहा कि किसी भी बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण उसकी प्रक्रिया और पारदर्शिता होती है। आंकड़ों के साथ कथित छेड़छाड़ पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जरूरी है कि फैसले स्वतंत्र रूप से और बिना किसी दबाव के लिए जाएं।
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच बेहतर तालमेल का भरोसा
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों और उम्मीदवारों के ऐलान से जुड़े सवाल पर तन्खा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच आपसी समझ और सम्मान का हवाला देते हुए भरोसा जताया कि इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकलेगा।
संबंधित समाचार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!